The Kapil Sharma Show: सुमोना ने लगाया अफवाहों पर विराम, Video शेयर करके कहा- 'सिर्फ 3 दिन बाकी'
नई दिल्ली, 19 अगस्त। आखिरकार सस्पेंस से उठा पर्दा और लोगों का इंतजार हुआ खत्म। जी हां, 'द कपिल शर्मा' शो से आपकी चहेती सुमोना चक्रवर्ती कहीं नहीं गई हैं। सुमोना चक्रवर्ती ने वीडियो और तस्वीरें शेयर करके सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। सुमोना ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से अपनी वैनिटी वैन की एक तस्वीर और 'द कपिल शर्मा' शो के प्रोमो का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दर्शकों से कहती फिर रही हैं कि अब शो में सिर्फ तीन दिन बाकी है। वीडियो में हर बार की तरह सुमोना काफी आकर्षक नजर आ रही हैं।

सुमोना ने लगाया अफवाहों पर विराम
वीडियो में सुमोना का गेटअप पहले दोनों सीजन से काफी अलग लग रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो में सुमोना इस बार नए अंदाज में नजर आएंगी। जबकि वैनिटी वैन वाली तस्वीर में भी वो काफी कूल नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने शो का जो प्रोमो शूट किया था,उसमें सुमोना चक्रवर्ती को छोड़कर सभी पुराने कलाकार नजर आ रहे थे। जिसके बाद से ये अफवाह फैल गई कि शो से सुमोना गायब है और इसके बद सोशल मीडिया पर लोग कपिल को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे क्योंकि सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में कहा था कि उन्हें कोई काम नहीं दे रहा है।

21 अगस्त को शो की सोनी चैनल पर वापसी
फिलहाल अफवाहों पर विराम लग चुका है। सुमोना शो में पहले की तरह ही मौजूद हैं। इस बार आपको शो की पुरानी टीम के साथ जानेमाने कॉमेडियन सुदेश लहरी भी नजर आने वाले हैं तो वहीं शो की गेस्ट अर्चना पूरण सिंह ही है। शो सोनी चैनल पर 21 अगस्त को रात 9.30 पर वापसी कर रहा है। शो के पहले मेहमान अजय देवगन और अक्षय कुमार हैं, शो के प्रोमो इस वक्त सोनी टीवी पर धूम मचा रहे हैं ।
जानिए क्यों ऑफ-एयर हुआ था शो?
' द कपिल शर्मा शो' बंद होने के पीछे दो वजह बताई गई थीं। पहली ये कि महाराष्ट्र में फैले कोरोना संक्रमण के कारण शो को शूट करने में खासी दिक्कतें आ रही थीं और दूसरी ये कि फरवरी में कपिल शर्मा दूसरी बार पापा बने हैं, ऐसे में वो थोड़ा वक्त अपने परिवार संग व्यतीत करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शो से ब्रेक लेने का फैसला किया था, जिसके कारण शो को ऑफ एयर किया गया था।
बेसब्री से शो की वापसी का इंतजार
भले ही शो ऑफएयर था लेकिन कपिल की ही तरह उनके शो के और भी कलाकार जैसे किक्कू शारदा , भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक भी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहे इसलिए शो जरूर टीवी से गायब रहा लेकिन शो के किरदार लोगों के दिलों से जुड़े रहे। फिलहाल शो के फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो कि इस शनिवार को पूरा होना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications