The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो से गायब मशहूर कॉमेडियन सड़क पर बेच रहा है चाय, वायरल हुआ Video
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो से गायब कॉमेडियन सड़क पर बेच रहा है चाय, वायरल हुआ Video
नई दिल्ली। टीवी पर आने वाला कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो सालों से लरोगों को गुदगुदाता रहा है। शो में सेलिब्रिटीज के साथ गपशप से लेकर कॉमेटी तो एक अलग अंदाज में परोसा जाता है। अपने स्टारकास्ट को लेकर अक्सर से शो चर्चा में रहता है तो वहीं इस शो से जुड़े कलाकारों की अपनी फैन फॉलोइंग है। कपिल शर्मा के इस शो में कई चेहेरे बदल भी गए तो कई कॉमेडियन ने साथ भी छोड़ दिया। कपिल शर्मा शो में पहले गुत्थी और फिर डॉ गुलाटी का किरदार निभागे नाले मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर भले ही अब इस सीरियल में नजर नहीं आते, लेकिन उनके चाहने वालों की तादात लाखों में है।

चाय बेच रहे हैं सुनील!
कपिल शर्मा शो में गुत्थी के किरदार से घर-घर तक पहुंच चुके सुनील ग्रोवर अब इस शो का हिस्सा नहीं है। अपनी कॉमेडी और कॉमेडी की टाइमिंग के दम पर सुनील लोगों को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर लेते हैं, लेकिन इन दिनों वो सिल्वर स्क्रीन से दूर है। अब उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक ढेले पर चाय बेचते नजर आ रहे हैं। सड़क किनारे लगे एक चाय के छेले पर सुनील चाय बना रहे हैं।

सुनील का वीडियो वायरल
सुनील ग्रोवर ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है, जिसमें वो सड़क किनारे एक ठेले पर चाय बनाते हुए दिख रहे हैं। साधारण कपड़ों में जिस अंदाज में वो चाय बना रहे हैं, उनका स्टाइल फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। सुनील के चाय बनाने के तरीके को देखकर आप भी कहेंगे कि वो इसमें भी एक्सपर्ट हैं। हालांकि सुनील ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें कभी वो किसी चाय के ठेल पर चाय बेच रहे हैं तो गन्ने का जूस निकाल रहे हैं। एक वीडियो में वो भठूरे तलते नजर आ रहे हैं। ताजा वीडियो उत्तराखंड का हैं, जहां वो गरमा गरम चाय बना रहे हैं और ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।

हार्ट सर्जरी के काम पर लौटे सुनील
आपको बता दें कि हाल ही में सुनील की हार्ट सर्जरी हुई, जिसके बाद अब वो ठीक होकर काम पर लौट चुके हैं। इन दिनों वो ऋषिकेश में अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे हैं। इसी शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने अलग-अलग रूप दिखाते हुए ये वीडियो पोस्ट किया है। फैंस उनके इस वीडियो को देखकर भावुक भी हो रहे हैं और जल्द ही उन्हें स्क्रीन पर देखने की ख्वाहिश जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुनील न केवल कॉमेडी शो में बल्कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसमें सलमान खान की सुपरहिट फिल्म भारत, अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक और बागी जैसी फिल्में शामिल है। इसके अलावा को कई वेब सीरिज भी कर चुके हैं।
Video: विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो टुकड़ों में बंट गया प्लेन, नहीं देखा होगा ऐसा खतरनाक नजारा












Click it and Unblock the Notifications