Video: विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो टुकड़ों में बंट गया प्लेन, नहीं देखा होगा ऐसा खतरनाक नजारा

Video: विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दो टुकड़ों में बंट गया प्लेन, नहीं देखा होगा ऐसा खतरनाक नजारा

नई दिल्ली। प्लेन हादसे का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये हादसा इतना खतरनाक था कि लैंडिंग के वक्त प्लेन दो टुकड़ों में बंट गयाय़ विमान हादसे के इस खौफनाक वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। वीडियो देखकर आपको इस हादसे की भयानकता का अंदाजा लगा सकते हैं। सेंट्रल अमेरिका के देश कोस्टा रीका में ये प्लेन हादसा देखने को मिला, जहां इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान रनवे पर विमान दो भागों में बंट गया।

 Video: Plane break into 2 parts during Emergency Landing, never seen this horrible scene

दो टुकड़ों में बंट गया विमान

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो अमेरिका के कोस्टा रीका के जुआन सैनटामारिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है।डीएचएल कंपनी का Boeing 757-200 कार्गो विमान में तकनीकी दिक्कत के चलते एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, लेकिन इस दौरान वहां एक भयानक हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान रनवे पर उतरते ही प्लेन दो टुकड़ों में बंट गया। हालांकि पायलट और को-पायलट दोनों को इस हादसे में सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे के बाद वहां पहुंचें फायरफाइटर्स के चीफ हेक्टर चावेज ने कहा कि दोनों ही क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेन हवाई पट्टी पर उतरता है और रनवे पर कुछ दूर तक चलते हुए उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। जैसे ही वो अपने डायरेक्शन बदलता है प्लेन का पिछला हिस्सा टूटकर अलग हो जाता है।

जांच के बाद पता चली गड़बड़ी

प्लेन हादसे की जांच के बाद पता चला कि गौंटमाला जा रहे इस कार्गो प्लेन के हाइड्रॉलिक्स सिस्टम में कुछ गड़बड़ी हो गई थी, जिसके बाद पायलट ने फौरन इमरजेंसी लैंडिंग के लिए कोस्टा रीका एटीएस से इजाजत मांगी। प्लेन को लैंडिंग की इजाजत मिल गई, जिसके बाद ये हादसा हुआ। इस हादसे के बाद कुछ घंटों के लिए एयरपोर्ट को बंद रखा गया। वहीं मलबे को रनवे से हटाकर एयरपोर्ट की सर्विस शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+