फिर शुरू होने वाला है 'द कपिल शर्मा शो', लेकिन इस बार होगा एक नया ट्विस्ट, खुला ये बड़ा राज

Kapil Sharma Show New Video: कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कपिल शर्मा ने टीवी से ब्रेक लेकर अमेरिका में कई लाइव शोज किए। अब वह फिर से अपना कॉमेडी शो लेकर वापसी कर रहे हैं। लेकिन इस बार 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर एक बड़ा ट्विस्ट सामने आ रहा है। अब ये शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

नेटफ्लिक्स पर दिखेगा 'द कपिल शर्मा शो'
खबर है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म से अब एक नई शुरुआत करने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस नए शो की घोषणा की है। आपको बता दें कि शो का प्लेटफॉर्म भले ही बदल गया हो लेकिन इस बार कपिल शर्मा अपनी पुरानी टीम के साथ ही लोगों को हंसाते नजर आएंगे। कपिल शर्मा ने एक वीडियो शेयर कर इस शो के बारे में लोगों को जानकारी दी है और साथ ही बताया है कि नए शो में उनके साथ कौन-कौन नजर आने वाला है।

Kapil Sharma Show

नए शो में नजर आएंगे ये खास लोग
कपिल शर्मा के लेटेस्ट वीडियो के अनुसार इस नए कॉमेडी शो में उनके साथ अर्चना पूरन सिंह, राजीव ठाकुर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक नजर आने वाले हैं। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- पता है क्या, कपिल का नया पता? अपने फैमिली ग्रुप पर खुशखबरी शेयर कर रहे हैं क्योंकि कपिल और गैंग जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं।

कपिल शर्मा शो का नया वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं। वह अपनी असिस्टेंट से कहते हैं कि उन्हें घर में कोई भी पुरानी चीज नहीं चाहिए। इसके बाद घर के हर कोने से अर्चना पूरन सिंह, राजीव ठाकुर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक मिलते हैं। इन लोगों को देख कपिल खुद घर से बाहर जाने लगते हैं तो उनकी असिस्टेंट कहती हैं कि सबको बाहर निकाल दूं क्या। इसके जवाब में कपिल हंसते हुए कहते हैं- घर बदला है, परिवार नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+