'गरीब' नहीं है The Kapil Sharma Show का 'चंदू चायवाला', आलीशान घर और फिल्मस्टार जैसी है लाइफ

मुंबई, 4 अक्टूबर। अगर आप टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के फैन हैं, तो 'चंदू' को जानते ही होंगे। अलग-अलग कैरेक्टर और अपनी बातों से लोगों को हंसाने वाले 'चंदू' का असली नाम चंदन प्रभाकर है। वैसे तो चंदन पर्दे के पीछे ही रहना पसंद करते हैं लेकिन आज हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कई अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। शो में गरीब नजर आने वाले चंदू यानी चंदन प्रभाकर असल जिंदगी में आलिशान लाइफ जीना पसंद करते हैं। उनका घर किसी महल से कम नहीं है, चंदू बॉलीवुड स्टार्स की तरह लाइफ जीते हैं।

'चंदू' का घर देख फैंस भी हुए हैरान

'चंदू' का घर देख फैंस भी हुए हैरान

आज हम आपको कॉमेडियन चंदन प्रभाकर के घर की सैर कराने जा रहे हैं, वह खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चंदन के घर का इंटीरियर कितना खूबसूरत है। उनका घर किसी आलीशान महल से कम नहीं है, पिछले महीने उन्होंने घर की कुछ इनसाइड तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसने खूब सुर्खियां बंटोरी। 'द कपिल शर्मा शो' से फेमस हुए चंदन फिल्म स्टार जैसी लाइफ जीते हैं।

असल जिंदगी में गरीब नहीं है चंदू

असल जिंदगी में गरीब नहीं है चंदू

शो में गरीब चायवाले का किरदार निभाने वाले 'चंदू' असल जिंदगी में गरीब नहीं हैं। उनका घर लग्जरी चीजों से भरा हुआ है जिसे उन्होंने काफी खूबसूरती से डेकोरेट भी किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंदन प्रभाकर का ये घर मुंबई के पॉश इलाके में स्थित है। घर की इनसाइड तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ड्रॉइंग एरिया, बालकनी और अन्य कमरे कितने खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया पर अब चंदन के घर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनकी लग्जरी लाइफ देख फैंस भी हैरान हैं।

पचपन के दोस्त हैं कपिल और चंदन

पचपन के दोस्त हैं कपिल और चंदन

बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में चंदन काफी समय से काम कर रहे हैं, और दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। चंदन प्रभाकर अपनी पत्नी नंदिनी खन्ना और बेटी के साथ मुंबई के घर में रहते हैं। कई इंटरव्यूज में कपिल और चंदन खुलासा कर चुके हैं कि दोनों बचपन के दोस्त हैं। चंद भी कपिल शर्मा की तरह 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' और 'कॉमेडी विद कपिल शर्मा' में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह एक एक्टर भी हैं, चंदन हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

पिछले महीने मनाया गया 'चंदू' का जन्मदिन

पिछले महीने मनाया गया 'चंदू' का जन्मदिन

पिछले महीने 29 सितंबर को चंदन प्रभाकर ने अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल शर्मा ने अन्य कलाकारों ने साथ मिलकर चंदन का बर्थडे सेलिब्रेशन किया। कपिल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में भी चंदन के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया था। चंदन ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कपिल का आभार जताया था। कपिल शर्मा ने लिखा, 'मेरे दोस्त और दूसरी मां से भाई जन्मदिन की बहुत सारी बधाई।'

यह भी पढ़ें: 2 बच्‍चे होने पर मलाइका ने पूछा-आपको टाइम कैसे मिल जाता है, फिर कपिल ने दिया कुछ ऐसा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+