2 बच्‍चे होने पर मलाइका ने पूछा-आपको टाइम कैसे मिल जाता है, फिर कपिल ने दिया कुछ ऐसा जवाब

मुंबई, 02 अक्टूबर: फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा' सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो है। इस शो की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। दर्शक को इस शो से लॉफ्टर का डबल डोज मिलता है। शो में हर वीकेंड पर किसी ना किसा गेस्ट सेलिब्रिटी के साथ कपिल शर्मा खूब हंसी मजाक करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार यह कपिल शर्मा को ही भारी पड़ गया, जब डांस र‍िएल‍िटी शो इंडियाज बेस्‍ट डांसर के तीनों जज यानी गीता कपूर, टेंरेंस लुईस और मलाइका अरोड़ा ने शिरकत की। इस वीकेंड पर यह स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा।

'आपको टाइम कैसे मिल जाता है'

'आपको टाइम कैसे मिल जाता है'

दरअसल, शो से जुड़ा एक प्रोमो हाल ही सामने आया है, जिसमें कपिल शर्मा तीनों जजों के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस बीच मलाइका ने कपिल शर्मा से एक सवाल पूछा लिया। मलाइका ने कपिल से कहा कि हमारा शो तो सीजनल आता है। हम शूट करते हैं और ब्रेक लेते हैं, लेकिन आप तो शो के लिए पूरे साल शूटिंग करते हैं तो ये सब काम के लिए आपको वक्‍त कब म‍िल जाता है। इस पर मलाइका के सवाल पर गीता बीच में टोकती हैं और कहतीं है कि आपका मतलब कपिल के बच्‍चों से हैं।

'जब ये सीआईडी चलाते हैं...वो ही'

'जब ये सीआईडी चलाते हैं...वो ही'

इस सवाल के बाद कपिल शर्मा का जवाब काफी लोटपोट कर देने वाला था। मलाइका के सवाल पर कपिल ने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि 9.30 से 11 चलता है हमारा शो। उसके बाद जब ये सीआईडी चलाते हैं, वो ही अपना टाइम है। कपिल की इस बात को सुनते ही तीनों गेस्‍ट और दर्शक जोर-जोर से हंसने को मजबूर हो गए। आपको बता दें कि कपिल के दो बच्चे हैं, बेटी अनायरा और बेटा त्रिशान।

मलाइका के डॉगी को लेकर कपिल ने कहा कुछ ये

मलाइका के डॉगी को लेकर कपिल ने कहा कुछ ये

इसका अलावा कपिल शर्मा ने मलाइका अरोड़ा की उनके डॉगी को लेकर भी टांग खींची, जिसके बाद गीता कपूर और टेंरेंस ने मलाइका के अपनी डॉगी के साथ घूमने की नकल उतारी। वहीं कपिल ने टेंरेंस से भी काफी मस्ती की। कपिल ने उनसे पूछा कि क्या वह खुश थे, जब नोरा फतेही ने मलाइका की जगह जज किया था। इस बीच गीता कपूर ने कहा कि उस वक्त कंटेस्टेंट्स काफी खुश थे, क्योंकि किसी का ध्यान ही नहीं था ना, तो नुक्श कौन निकलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+