The Kapil Sharma Show: कपिल ने पूछा Lockdown में क्या किया? बोले सैफ-'बच्चा पैदा किया', Promo Out

नई दिल्ली, 15 सितंबर। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'द कपिल शर्मा' का रोमांच चरम सीमा पर है। लोगों को हर बार इस शो में कुछ नया देखने को मिल रहा है। इस बार के शो में आपको बॉलीवुड के नवाब साहब सैफ अली खान मस्ती नजर करते आएंगे। शो का प्रोमो आउट हो गया है, जिसमें सैफ अली खान ने कपिल शर्मा को कुछ ऐसी बात बोली, जिससे सुनने के बाद खुद कॉमेडी के बादशाह कपिल ही पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो गए।

 'सैफ आपने लॉकडाउन में क्या-क्या किया?'

'सैफ आपने लॉकडाउन में क्या-क्या किया?'

दरअसल कपिल ने अपने शो में गेस्ट सैफ से पूछा कि 'सैफ जी, आप ये बताइए कि आपने लॉकडाउन में क्या-क्या किया?'

दूसरे लॉकडाउन में बच्चा पैदा किया

जिस पर सैफ ने कहा कि 'मैंने पहले लॉकडाउन में फ्रेंच और खाना बनाना सीखा था और दूसरे लॉकडाउन में बच्चा पैदा किया।'

लोट-पोट हुुए कपिल शर्मा

इस उत्तर की कल्पना शायद कपिल शर्मा को भी नहीं थी और इसलिए वो भी सैफ के इस जवाब से एक तरह से चौंक गए। आपको बता दें कि फरवरी में सैफ की पत्नी करीना दूसरी बार मां बनी हैं।

जेह सैफ की चौथी संतान

जेह सैफ की चौथी संतान

सैफ-करीना की दूसरी संतान भी बेटा है, जिसका नाम जहांगीर उर्फ जेह है। जिसके नाम पर हाल ही में काफी बवाल मचा था। सैफ-करीना के बड़े बेटे का नाम तैमूर है। मालूम हो कि करीना, सैफ की दूसरी पत्नी हैं, इससे पहले सैफ ने फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। सैफ को इस शादी से भी दो बच्चे इब्राहिम और सारा अली खान हैं।

सैफ ने कहा था कि 'रोल प्ले'

सैफ ने कहा था कि 'रोल प्ले'

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है कि सैफ अली खान ने इस तरह से बोल्ड उत्तर सैफ ने कपिल को दिया है। इससे पहले भी जब वो कपिल के शो में पहुंचे थे तो कपिल ने उनसे पूछा था कि वो कौन सी ऐसी बात है जो कि वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखती है, तो इस पर तपाक से सैफ ने कहा था कि 'रोल प्ले'।

कपिल भी खुद शरमा से गए थे

जिसे सुनकर कपिल भी खुद शरमा से गए थे। सैफ वाला एपीसोड इस शनिवार को प्रसारित होने वाला है, शो के प्रोमो ने लोगों ने काफी उत्सुक कर दिया है।

Video: बोले सैफ-' Lockdown में बच्चा पैदा किया', Promo Out

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+