The Indrani Mukherjee story: कोर्ट के आदेश के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'द इंद्राणी स्टोरी'
The Indrani Mukherjee story: अपनी बेटी शीना बोरा की कथित तौर पर हत्या के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहीं इंद्राणी मुखर्जी पर बनी सीरीज की स्ट्रीमिंग के खिलाफ सीबीआई ने याचिका दी थी, जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जारी कर दिया गया।
'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: द बरीड ट्रुथ' शीर्षक वाली डॉक्यू-सीरीज़, 25 साल की बोरा के लापता होने की कहानी बताती है। ये सीरीज 23 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली थी।

बताते चलें कि पिछले हफ्ते कोर्ट ने नेटफ्लिक्स से एक हलफनामा लिया था, जिसमें बताया गया कि वो फिल्म रिलीज नहीं करेगा। कोर्ट ने सीबीआई को एक स्पेशल जांच का आदेश भी दिया था, ताकि अभियोन पक्ष को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
इस बारे में जस्टिस डेरे ने सुनवाई के दौरान कहा कि डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद हम नही्ं जानते कि ये आपको कैसे पूर्वाग्रह से ग्रसित करता है। उन्होंने कहा कि मामले पर पांच किताबें और दो फिल्में रिलीज होने के बावजूद किसी ने कोई कार्रवाई दायर नहीं की।
बताते चलें कि सीबीआई का आरोप है कि शीना बोरा की गुमशुदगी और उसके बाद फिर साल 2012 में हुई हत्या की साजिश कथित तौर पर उसकी मां इंद्राणी और पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय और एक्स हसबैंड संजीव खन्ना ने मिलकर रची थी। इंद्राणी के तत्कालीन पति पीटर मुखर्जी भी इस मामले के आरोपी हैं। साल 2015 में हत्या का ये मामला सामने आया, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। ये आरोपी अब जमानत पर बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications