Jug Jug Jeeyo Leak: ऑनलाइन लीक हुई वरुण-कियारा की फिल्म, मेकर्स को लगा बड़ा झटका

वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जीयो शुक्रवार 24 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म के रिलीज होने के कुछ ही घंटे बाद फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई।

मुंबई, 25 जून: वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जीयो शुक्रवार 24 जून को रिलीज हुई है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की इस सफलता के बीच अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। दरअसल, ये फिल्म रिलीज होने के कुछ देर बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है।

varun dhawan

जुग जुग जीयो हुई ऑनलाइन लीक
फिल्म जुग जुग जीयो में नीतू कपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। फिल्म की कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही थी। लेकिन, इस बीच फिल्म के लिए एक बूरी खबर सामने आई है। इस फिल्म को तमिल रॉकर ने ऑनलाइन लीक किया है। इसके चलते फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर प्रभाव पड़ सकता है जो कि, फिल्म निर्माता के लिए अच्छी खबर नहीं है।

ये फिल्में भी हो चुकी हैं ऑनलाइन लीक
बता दें कि, इस साल कईं फिल्में ऐसी रहीं जो कि रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हो गई। इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34', कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2', जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इसके कारण फिल्म निर्माताओं को बड़ा नुकसान भी हुआ। हालांकि, वह फिल्म के ऑनलाइन लीक होने पर कोई एक्शन नहीं ले पाए।

फिल्म से फैंस को बड़ी उम्मीद
बता दें कि, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फिल्म जुग जुग जीयो से पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आईं थी। फिल्म जुग जुग जीयो में कियारा और वरुण धवन ने साथ पहली बार स्क्रीन शेयर की। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि, फिल्म के लीक होने से क्या फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी या फिर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+