The Fame Game का ट्रेलर रिलीज, ग्लैमर के पीछे का काला सच उजागर करेंगी माधुरी दीक्षित
मुंबई, 10 फरवरी। 'द फेम गेम' वेब सीरीज से माधुरी दीक्षित ओटीपी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। इस वेब सीरीज का नेटफ्लिक्स रिलीज हो चुका है। इसमें माधुरी दीक्षित ने अनामिका नाम की सुपर स्टार के किरदार में नजर आ रही हैं और वो ग्लैमर के पीछे की दुनिया का काला सच उजागर करेंगी।

प्रसिद्धि के 'अंधेरे पक्ष' को दिखाया गया है
माधुरी को फिल्म की किरदार अनामिका आनंद नाम की बॉलीवुड स्टार के रूप में उनकी प्रसिद्धि के 'अंधेरे पक्ष' को दिखाया गया है।। वेब शो में संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन, सुहासिनी मुले और मुस्कान जाफरी भी हैं।ट्रेलर की शुरुआत सुपरस्टार अनामिका आनंद के रूप में माधुरी दीक्षित से होती है, जो अंततः गायब हो जाती है। उसका गायब होने के बाद जांच शुरू होती है और पुलिस उनके जीवन के हर पहलुओं की जांच शुरू करती है।

ग्लैमर के पीछे का काला सच दिखाएंगी माधुरी दीक्षित
ट्रेलर अनामिका के 'अधूरे' जीवन की झलकियों से भरा हुआ है और इसमें बंदूक चलाए जाने, उसकी भावनात्मक उथल-पुथल और अविश्वसनीय पारिवारिक संबंधों को दिखाया गया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे अनामिका आनंद के कैमरे के पीछे की जिंदगी का सच सामने आता है। कि उनकी जिंदगी कितनी उलझी हुई है। माधुरी दीक्षित इसी कटु सत्य को दिखाती नजर आएंगी।

माधुरी ने कहा- मैं लकी हूं कि मेरी असल जिंदगी इससे अलग है
शो के वर्चुअल ट्रेलर लॉन्च पर, माधुरी ने कहा "मैं फिल्म में एक सुपरस्टार की भूमिका निभा रही हूं और मेरे एक पति और बच्चे भी हैं। लेकिन मेरी असल जिंदगी द फेम गेम में आपको जो देखने को मिलती है उससे अलग है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने बेहतरीन फिल्म निर्माताओं और सह-अभिनेताओं के साथ काम किया है। मेरे परिवार के मेरे साथ बहुत मधुर संबंध हैं।"

चाहे वह स्टारडम हो या ग्लैमर, हर चीज का एक स्याह पक्ष होता है
बुधवार को, माधुरी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में शो की थीम का खुलासा करते हुए लिखा था "चाहे वह स्टारडम हो या ग्लैमर, हर चीज का एक स्याह पक्ष होता है। बॉलीवुड स्टार अनामिका आनंद के जीवन में प्रसिद्धि के दूसरे पक्ष के बारे में अधिक जानें सीरीज द फेम गेम में। शो का पहला पोस्टर पिछले महीने जारी किया गया था, जिसमें माधुरी के चेहरे पर चिंता के भाव दिखाई दे रहे थे। अपने कैरेक्टर का परिचय देते हुए, माधुरी ने लिखा था: "अजनबी सी है उसकी दुनिया। अनकही सी है उसकी कहानी। पर अब वो आ रही है अपनी कहानी लेकर दुनिया के सामने।'
25 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी
फेम गेम को पहले फाइंडिंग अनामिका नाम दिया गया था। करण जौहर, जिन्होंने शो का निर्माण किया है, उन्होंने शो के टाइटल में परिवर्तन की घोषणा की और पहले लिखा था: "प्रसिद्धि और स्टारडम के पर्दे के पीछे हमेशा एक छिपा हुआ सच होता है। क्या है बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार अनामिका आनंद की जिंदगी का ये सच? जल्द ही और जानिए।" बिजॉय नांबियार और करिश्मा कोहली द्वारा निर्देशित द फेम गेम 25 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू कर देगा।












Click it and Unblock the Notifications