'द बकिंघम मर्डर्स' OTT पर इस दिन होगी रिलीज, जानें कहां और कैसे देखें करीना कपूर ये फिल्म

The Buckingham Murders OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की क्राइम थ्र‍िलर फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' भले ही बॉक्‍स ऑफिस पर कोई खास कमाल न कर पाई हो लेकिन लोगों ने मूवी की कहानी की तारीफ की है। साथ ही करीना कपूर की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की गई है।

'द बकिंघम मर्डर्स' की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस‍ फिल्‍म को दर्शकों का मिल जुला रिस्पॉन्स मिला था। ये फिल्म गत 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है।

The Buckingham Murders OTT Release

8 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
ऐसे में अगर आप करीना कपूर खान की इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए थे तो अब घर बैठकर इसका मजा ले सकते हैं। ये फिल्‍म आगामी 8 नवंबर 2024 को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्‍म देखने के लिए आपके पास ओटीटी प्‍लेटफॉर्म का सब्‍सक्र‍िप्‍शन होना जरूरी है।

फिल्‍म का बजट 50 करोड़ रुपए था
आपको बता दें कि फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर ही इस मूवी की प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्‍म में उनके साथ कीथ एलन, रणवीर बरार, प्रभलीन संधू जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। फिल्‍म का बजट 50 करोड़ रुपये था लेकिन घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर इस फिल्म ने केवल 10.54 करोड़ रुपये और वर्ल्‍डवाइड 15.84 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है।

'द बकिंघम मर्डर्स' की कहानी
इस फिल्‍म में करीना कपूर ने जसमीत भामरा का किरदार निभाया है। वह एक ब्रिटिश-इंडियन जासूस बनी है। शहर में एक बच्‍चा लापता हो गया जाता है। बाद में पता चलता है कि उस 10 साल के बच्‍चे की हत्‍या हो गई है। जसमीत को यह केस सौंपा जाता है। ये केस उसके लिए एक चुनौती की तरह होता है क्‍योंकि जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, ऐसा लगने लगता है कि पूरा शहर ही संदेह के घेरे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+