थप्पड़ मारने के बाद Will Smith को गंवाना पड़ेगा ऑस्कर अवार्ड? एकेडमी ने तोड़ी चुप्पी
लॉस एंजेलिस, 28 मार्च: 94वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2022 का स्टेज रविवार को उस वक्त पूरी दुनिया में सुर्खियों में छा गया, जब इवेंट के दौरान ही मशहूर हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ने स्टेज पर शो के होस्ट क्रिस रॉक (Chris Rock) को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। अब जब इस मामले ने जमकर तूल पकड़ लिया तो इस पर द एकेडमी (The Academy) ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

क्रिस रॉक को विल स्मिथ ने मारा थप्पड़
दरअसल, ऑस्कर 2022 के होस्ट और कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर की जबरदस्त आलोचना की जा रही थी। लोगों ने उनके हिंसक व्यवहार की निंदा करते हुए उनको जमकर बुरा भला कहा। ऐसे में सवाल उठने लगा कि क्या क्रिस रॉक को थप्पड़ के बाद विल स्मिथ को अपना बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड गंवाना पड़ेगा, जिस पर अकादमी का रिएक्शन सामने आया है।

वाइफ का मजाक उड़ाया तो बेकाबू हुए एक्टर
दरअसल, हुआ यूं था कि ऑस्कर के होस्ट और प्रजेंटर क्रिस रॉक हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ की वाइफ जैडा पिंकेट-स्मिथ के गंजेपन का मजाक बनाया था, जिसके बाद उन्होंने अपना आपा खो दिया और स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को जोरदार घूंसा दे मारा। विल स्मिथ का ये थप्पड़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

The Academy ने किया ट्वीट
वहीं अब The Academy ने विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर ट्वीट किया है। अकादमी ने ट्विटर के जरिए सभी को बताया कि कि वे 'हिंसा को नजरअंदाज' नहीं करते हैं। अपने ट्वीट में लिखा, 'एकेडमी किसी भी रूप की हिंसा की निंदा करती है।' आगे बताया कि आज रात हमें अपने 94वें अकादमी पुरस्कार विजेताओं का जश्न मनाते हुए खुशी हो रही है, जो दुनिया भर में अपने साथियों और फिल्म प्रेमियों से मान्यता के इस क्षण के पात्र हैं।
देखें विल स्मिथ के थप्पड़ मारने का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications