Thamma Box Office Collection Day 4: चौथे दिन धीमी हुई 'थामा' की रफ्तार, जानें कितना किया कारोबार
Thamma Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेसरश्मिका मंदाना स्टारर हॉरर-कॉमेडी 'थामा' दिवाली के मौके पर गत 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से ये फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म की कहानी ने जीता लोगों का दिल
कॉमेडी और हॉरर के दिलचस्प मिश्रण के साथ-साथ फिल्म की कहानी, म्यूजिक और लीड एक्टर्स की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी 'थामा' ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोरी थी।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए थे 24 करोड़ रुपए
ऐसे में जैसे ही ये फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची, दर्शक इसे देखने के लिए टूट पड़े। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये के दमदार कारोबार के साथ शानदार शुरुआत की थी।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं दूसरे दिन कलेक्शन में हल्की गिरावट आई और फिल्म ने 18.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन यानी गुरुवार को इसमें लगभग 30 फीसदी की गिरावट देखी गई और कलेक्शन 13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।
चौथे दिन धीमी हुई फिल्म की रफ्तार
-हालांकि दीवाली और भाई दूज की छुट्टियों के बाद अब फिल्म की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'थामा' ने चौथे दिन यानी शुक्रवार को 3.79 करोड़ रुपये की कमाई की है।
-इस तरह चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 59.39 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। हालांकि ये आंकड़ा उम्मीद से थोड़ा कम है लेकिन इतने कम समय में लगभग 60 करोड़ का आंकड़ा छू लेना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
फिल्म ने बनाए ये नए रिकॉर्ड्स
-भले ही 'थामा' की चौथे दिन की कमाई में गिरावट देखी गई हो लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिके रहना साबित कर रही है। ये फिल्म अब वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब है।
-फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का भारत में कुल कलेक्शन 66.61 करोड़ रुपये रहा था जबकि 'थामा' महज कुछ करोड़ पीछे है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर शनिवार और रविवार को दर्शकों का रिस्पॉन्स मजबूत रहा तो थामा आसानी से ये रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
दिवाली वीकेंड पर मेकर्स की बढ़ीं उम्मीदें
-'थामा' के लिए आने वाला वीकेंड बेहद अहम माना जा रहा है। त्योहारी सीजन में लोगों का थिएटर की ओर रुझान बढ़ने की संभावना है, जिससे फिल्म की कमाई में दोबारा उछाल देखने को मिल सकता है।
-अब देखना होगा कि क्या आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ये हॉरर-कॉमेडी अपने पहले एक्सटेंडेड वीकेंड में 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं। फिलहाल फिल्म के प्रदर्शन ने ये साबित कर दिया है कि दर्शकों को डर और हंसी का ये कॉम्बिनेशन खूब पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications