'Thalapathy Vijay मुख्यमंत्री बनेंगे', ज्योतिषाचार्य की एक्टर पर बड़ी भविष्यवाणी, क्या तलाक बाद होगा ये सब?
Thalapathy Vijay: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी और राजनीतिक जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर विवाद सामने आए, वहीं दूसरी ओर एक्टर की 26 साल पुरानी शादी भी संकट में बताई जा रही है।
थलपति विजय के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा
इसी बीच अब थलपति विजय के राजनीतिक भविष्य को लेकर की गई ज्योतिषीय भविष्यवाणी ने नई बहस छेड़ दी है। सिनेमा से राजनीति में कदम रखने वाले थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को तमिलनाडु की राजनीति में उभरती ताकत माना जा रहा है।

विवादों के बीच चर्चा में आया सुपरस्टार का राजनीतिक करियर
-हाल के दिनों में थलपति विजय लगातार खबरों में बने हुए हैं। निजी जीवन से जुड़े विवाद और फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी राजनीतिक सक्रियता भी तेजी से बढ़ी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अभिनेता अब पूरी तरह सार्वजनिक जीवन में अपनी नई पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
-थलपति विजय की पार्टी TVK युवाओं और नए मतदाताओं के बीच खासा आकर्षण पैदा कर रही है जिससे राज्य की राजनीति में नई समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।
ज्योतिषाचार्य प्रशांत किनी की भविष्यवाणी से चौंके लोग
-थलपति विजय की निजी लाइफ में चल रही उथल-पुथल के बीच ज्योतिषाचार्य प्रशांत किनी की एक भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन गई है। उनके अनुसार थलपति विजय को राजनीति में बड़ी सफलता तुरंत नहीं बल्कि साल 2030 के बाद मिल सकती है।
-ज्योतिषीय आंकलन के मुताबिक थलपति विजय को पहले राजनीतिक मैदान में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करानी होगी, जिसके बाद उन्हें बड़े पद तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
क्या तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे थलपति विजय?
-ज्योतिषाचार्य प्रशांत किनी का दावा है कि थलपति विजय भविष्य में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं। हालांकि ये संभावना 2026 के चुनावों में नहीं बल्कि साल 2030 या 2031 के आसपास बताई जा रही है।
-भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले वर्षों में थलपति विजय की पार्टी का संगठन मजबूत होगा और यही राजनीतिक सफलता की नींव साबित हो सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक उनकी कुंडली में राजयोग होने की बात भी कही जा रही है जो उन्हें बड़े नेतृत्व पद तक पहुंचा सकता है।
2026 को माना जा रहा 'बेस' तैयार करने का साल
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि साल 2026 का समय थलपति विजय के लिए सत्ता हासिल करने से ज्यादा संगठन खड़ा करने और जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाने का दौर हो सकता है। अगर पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होती है तो आने वाले चुनावों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
सिनेमा से सत्ता तक का सफर?
थलपति विजय का राजनीतिक सफर अभी शुरुआती चरण में है लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी और फैन बेस उन्हें एक मजबूत राजनीतिक चेहरा बना सकता है। आने वाले साल ये तय करेंगे कि सुपरस्टार की स्टार पावर वोट बैंक में कितनी बदलती है।












Click it and Unblock the Notifications