'Teri Mitti' song Row: भड़के मनोज मुंतशिर ने कहा-'अगर तेरी मिट्टी गीत कॉपी निकला तो लिखना छोड़ दूंगा'
नई दिल्ली, 22 सितंबर। कवि-गीतकार मनोज मुंतशिर इस वक्त अपने सुपर हिट गीट 'तेरी मिट्टी' को लेकर विवादों में हैं। उन पर गाने की चोरी का आरोप लगा है, जिस पर मनोज मुंतशिर ने अब रिएक्शन दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मनोज ने कहा कि 'अगर मेरा ये गीत कॉपी निकला तो मैं लिखना छोड़ दूंगा , ये गीत महज केवल एक गाना या कविता नहीं है, बल्कि ये मेरे दिल के अल्फाज हैं और इस वक्त देश के हर सैनिक के लिए किसी एंथम से कम नहीं है।'

'कुछ लोगों की ओर से मुझे टारगेट किया जा रहा '
मनोज ने कहा कि 'मैंने हाल ही में मुगलों के खिलाफ कुछ लिखा था, जिसका वीडियो भी मैंने बनाया था। इसलिए कुछ लोगों की ओर से मुझे टारगेट किया जा रहा है।'
'मैं एक राष्ट्रवादी कवि हूं'
मनोज मुंतशिर ने कहा कि 'मैं एक राष्ट्रवादी कवि हूं , मैंने इतिहास के कुछ कड़वे सच को दुनिया के सामने रखा था, जिसके कारण अब मुझे निशाना बनाया जा रहा है।' मनोज ने कहा कि 'जब मैं वीडियो अपलोड कर रहा था तो मुझे मेरे दोस्तों ने आगाह किया था कि अब कुछ लोगों का विरोध तुम्हें झेलना पड़ सकता है और ये सब जो हो रहा है वो उसी का नतीजा है।'

'वो पाकिस्तानी नहीं गीता राबरी है'
मनोज ने कहा कि 'जिस गाने के लिए कहा जा रहा है कि मैंने उसे कॉपी किया है तो मैं ये बता दूं कि वो गाना मेरे गाने के बाद रिलीज हुआ है। मेरा गाना 15 मार्च 2019 को रिलीज हुआ था, जबकि वो गाना 18 जून 2020 को रिलीज हुआ है। ' दूसरी बात ये है कि उस गाने को किसी पाकिस्तानी सिंगर ने नहीं गाया है बल्कि उसे सुर दिए हैं भारत की जानीमानी लोक गायिका गीता राबरी ने, जो कि इस वक्त भारत में मौजूद हैं, आप लोग उनसे फोन करके इस बारे में पूछ सकते हैं।'

जानिए क्या है मामला?
दरअसल यूट्यूब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गायिका 'तेरी मिट्टी' वाला गीत गा रही हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये बात वायरल हो गई कि ये गायिका पाकिस्तानी हैं, जिसके गीत को मनोज मुंतशिर ने अपना बताकर सुर्खियां बटोरी हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार मनोज मुंतशिर ट्रोल हो रहे हैं। केवल ये गीत ही नहीं बल्कि मनोज मुंतशिर की एक कविता ' मुझे कॉल करना' पर भी चोरी का आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि ये ककविता रॉबर्ट जे. लेवरी नाम के राइटर की किताब Love Lost Love Found के Call Me का हिंदी अनुवाद है।

फिर तो मेरी कोई भी कविता मौलिक ही नहीं...
जिसका जवाब देते हुए मनोज ने कहा कि 'फिर तो मेरी कोई भी कविता मौलिक ही नहीं और ना ही किसी और की होगी, क्योंकि हिंदुस्तान में केवल दो ही ग्रंथ मौलिक हैं और वो हैं 'रामायण' और 'महाभारत', बाकी जितनी भी रचनाएं हैं वो प्रेरित हैं।'
लेखनी में उसकी छाप दिखेगी ही...
लिखने का तरीका भी यही है क्योंकि इंसान कहीं ना कहीं किसी ना किसी को सुनकर ही बड़ा हुआ है तो जाहिर है उसकी लेखनी में उसकी छाप दिखेगी ही इसलिए मेरी कोई भी कविता या गीत मौलिक ही नहीं हुई ना।
'इसे हम ऋषिऋण कहते हैं'
मनोज ने कहा कि 'इसे हम ऋषिऋण कहते हैं। अगर मैंने कभी भी किसी भी मंच से ' मुझे कॉल करना' पढ़ी है तो मैंने हमेशा रॉबर्ट जे. लेवरी को उसका क्रेडिट दिया है और अपना ऋषि ऋण चुकाया है इसलिए इस तरह के आरोपों को मैं क्या ही बोलूं? जो लोग मेरी कविता का प्रिंट आउट निकालकर सोशल मीडिया पर लोड कर रहे हैं वो मेरे किसी मंचन या शो की क्लिप क्यों नहीं अपलोड कर रहे हैं। मैं राष्ट्रवादी हूं और इसका मुझे गर्व है, ये सबकुछ करके कोई मुझे रोक नहीं पाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications