Quetta Explosion: क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, ब्लास्ट के बाद चलीं गोलियां, 30 से ज्यादा की मौत
Quetta Train Explosion: पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan Terror Attack) प्रांत में एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है, जिसने इलाके में डर और अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। क्वेटा शहर के चमन फाटक इलाके में हुए इस विस्फोट के बाद एक ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। धमाके के बाद मौके पर आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखा गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन कैंटोनमेंट इलाके की तरफ से आ रही थी, तभी रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे के बाद राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि धमाके के दौरान गोलियों की आवाजें भी सुनी गईं, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।

धमाके के बाद ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे
जानकारी के मुताबिक क्वेटा के चमन फाटक के पास अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाके का असर इतना तेज था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर निकलते नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार विस्फोट के बाद ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। आग की वजह से डिब्बे को भारी नुकसान पहुंचा है। मौके पर मौजूद लोगों ने धुएं का बड़ा गुबार उठते देखा। फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
🚨 Breaking | #Quetta: Several train carriages derailed following an explosion at the Chaman Gate crossing. Initial reports indicate damage to the train, while details regarding possible casualties remain unclear. pic.twitter.com/UCfx6YwCZx
— Islamabad Post (@ISBPost) May 24, 2026
क्वेटा ट्रेन धमाके में 30 से ज्यादा मौतें
पाकिस्तान के क्वेटा में चमन फाटक के पास हुए ट्रेन धमाके में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन मिलिट्री कैंटोनमेंट से सैनिकों और यात्रियों को लेकर निकली थी, तभी जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके का असर आसपास की गाड़ियों और इमारतों पर भी देखा गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड ब्लास्ट की आशंका
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह हमला सुसाइड ब्लास्ट हो सकता है। हालांकि अधिकारियों की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच एजेंसियां घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हैं। धमाके के तुरंत बाद इलाके में फायरिंग जैसी आवाजें सुनाई देने की भी खबर सामने आई है। इससे लोगों में और ज्यादा डर फैल गया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया क्या हुआ था
पाकिस्तान के क्वेटा में हुए ब्लास्ट के बारे में स्थानीय निवासी फैयाज अहमद ने कहा, "आज सुबह एक धमाका हुआ और जब हम बाहर आकर देखा, तो ट्रेन पर जबरदस्त हमला हुआ था, जिसकी वजह से भारी संख्या में लोग हताहत हुए... कई लोग घायल हो गए हैं..."
#WATCH | Quetta, Pakistan: A local resident Fayyaz Ahmed, says, "This morning there was a blast, and when we came out and looked, the train had been attacked heavily due to which there were a lot of casualties... Many people have been injured..."
(Source: Reuters) https://t.co/uKHEoCfTmJ pic.twitter.com/2tPUkHy6gw
— ANI (@ANI) May 24, 2026
मौके पर पहुंचीं एंबुलेंस और सुरक्षा एजेंसियां
घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस, पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। घायल लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। प्रशासन ने इलाके में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Gurugram में ब्लैकआउट! ट्रांसफार्मर में धमाका, 7 बिजली घर बंद,रैपिड मेट्रो रुकी तो ट्रैक पर उतर आए यात्री
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications