'मैं डर गई थी...' बहन की मौत के चंद घंटों बाद इस एक्ट्रेस ने तोड़ा दम, आखिरी इंटरव्यू में किया था ये खुलासा

Dolly Sohi Interview: टीवी इंडस्ट्री में एक ही दिन में एक के बाद एक बुरी खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है। जहां पहले अमनदीप सोही का पीलिया की वजह से निधन हो गया, वहीं उनकी बहन डॉली सोही की भी कैंसर से मौत हो गई है। खबर सामने आते ही फैंस भी गमगीन हो गए। इस बीच डॉली सोही का एक इंटरव्यू जबरदस्त चर्चा में है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे वे कैंसर से डील कर रही हैं।

बताते चलें कि तकरीबन एक महीना पहले डॉली सोही ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बाल्ड लुक वाली फोटो शेयर की थी। अभिनेत्री ने इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा कि आज के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। कभी भी किसी चीज को हल्के में ना लें। जिंदगी एक ब्लेसिंग है।

Television actress dolly Sohi

बताते चलें कि अभिनेत्री का ऐसा लुक देखकर फैंस काफी चिंता में आ गए थे और कमेंट सेक्शन में उनके जल्द सही होने की दुआ मांग रहे थे। हालांकि एक्ट्रेस ने ये बात साफ नहीं की थी कि उन्हें कौनसी बीमारी है। बताते चलें कि इससे पहले अपने एक इंटरव्यू में डॉली ने अपनी बीमारी के बारे में फैंस को बताया था।

ईटाइम्स को दिये एक इंटरव्यू में डॉली ने बताया कि 6-7 महीने पहले उन्हें कुछ सिम्पटम्स नजर आ रहे थे। मगर मैंने तब इसे नजरअंदाज कर दिया। एक्ट्रेस बोलीं कि जब मेरा दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया तो मैं अपनी गायनी के पास गई और फिर उन्होंने कुछ टेस्ट कराए। पहले मुझे बोला गया कि मुझे अपना यूट्रस हटवाने की जरूरत है इसके बाद कुछ टेस्ट में पता चला कि मुझे सर्वाइकल कैंसर है।

फिर बचे टेस्ट करवाने के बाद मेरा इलाज शुरू हो गया। मुझे किसी भी तरह मजबूत रहना था। अगर मैं कमजोर पड़ती तो इसका असर मेरे इलाज पर होता। ये बहुत ही ज्यादा डरा देने वाला था। मुझे ऐसा लगता था कि मेरा किसी से भी बात करने का मन नहीं है। मैंने खुद को संभाला और फिर इससे उबरी और तब जाकर लोगों से ये शेयर किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+