'बिग बॉस 17' में होगी 'तहलका भाई' की पत्नी की एंट्री, दीपिका आर्य शो में करेंगी ऐसा धमाल
Bigg Boss 17 Wild Card Entry: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इन दिनों बिग बॉस के घर में खूब हंगामा मचा हुआ है। इस समय घर में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचाया हुआ है और ये बवाल समर्थ जुरेल की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही हो रहा है। खबर है कि अब शो में दो और नए कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है।
बिग बॉस 17 की वाइल्ड कार्ड एंट्री
बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वालों में सबसे पहला नाम शो में पहले से मौजूद कंटेस्टेंट और कंटेंट क्रिएटर सनी आर्य उर्फ 'तहलका भाई' की पत्नी दीपिका आर्य का है। वहीं इसके अलावा फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर सकते हैं। इससे पहले समर्थ जुरेल के साथ मनस्वी ममगई की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी लेकिन वह एक हफ्ते में ही शो से बाहर हो गईं जबकि शो में लव ट्रायंगल के चक्कर में समर्थ अभी भी टिके हुए हैं।

'तहलका भाई' की पत्नी की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
शो में अब तक दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है और अब मेकर्स एक बार फिर दो कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री की योजना बना रहे हैं जिसमें सबसे पहला नाम 'तहलका भाई' की पत्नी दीपिका आर्य का है। दीपिका आर्य का नाम सामने आने के बाद से लोग अब इस शो को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
दीपिका आर्य का फनी वीडियो
आपको बता दें कि सनी आर्य के बिग बॉस 17 में आने के बाद से हर दिन उनकी पत्नी दीपिका आर्य के फनी रिएक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनको फैंस खूब पसंद करते हैं। ऐसे में बिग बॉस में उनकी एंट्री फैंस और सनी आर्य के लिए काफी मजेदार साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications