'बांग्लादेशी हिंदुओं को निकाले जाने पर फिल्म क्यों नहीं बनी'? कश्मीर फाइल्स देखकर बोलीं तसलीमा नसरीन

नई दिल्ली, 19 मार्च: कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म को जनता के साथ बड़ी हस्तियां भी पसंद कर रहीं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस फिल्म की तारीफ की है। हाल ही में मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी ये फिल्म देखी और अब उन्होंने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।

Recommended Video

    The Kashmir Files: Taslima Nasreen बोलीं, Bangladeshi हिंदुओं पर Film क्यों नहीं बनी |वनइंडिया हिंदी
    ट्वीट कर लिखी ये बात

    ट्वीट कर लिखी ये बात

    तसलीमा ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर ट्विटर पर लिखा कि मैंने ये फिल्म देखी, अगर ये कहानी 100 प्रतिशत सच है और इसमें कुछ बढ़ा-चढ़ा कर नहीं बताया गया, अगर इसमें आधा-अधूरा सच नहीं दिखाया गया, तो ये बहुत ही दुखभरी कहानी है। उन्होंने आगे लिखा कि कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में रहने का हक वापस मिलना चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि बांग्लादेश से बांग्लादेशी हिंदुओं के निकाले जाने पर किसी ने फिल्म क्यों नहीं बनाई है?

    विवाद के बाद 100 करोड़ के क्लब में

    विवाद के बाद 100 करोड़ के क्लब में

    कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को दुनियाभर के सैकड़ों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर बहुत से संगठनों ने प्रोपगेंडा फैलाने का आरोप लगाया, साथ ही कोर्ट से इस पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन वहां से सभी को झटका लगा। अब दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। जिस वजह से एक हफ्ते में ही इस फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है।

    पीएम मोदी ने दी थी बधाई

    पीएम मोदी ने दी थी बधाई

    इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों की कहानी दिखाई गई है। साथ ही बताया कि 90 के दशक में कैसे कश्मीर में उनके ऊपर जुल्म हुआ। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी पत्नी और टीम के साथ हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। उस दौरान पीएम मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की थी। साथ ही अनुपम खेर और विवेक को सच्चाई जनता के सामने लाने के लिए बधाई दी थी।

    डायरेक्टर पर हमले का खतरा

    डायरेक्टर पर हमले का खतरा

    बहुत से लोगों को कश्मीरी फाइल्स मूवी पसंद नहीं आई, जिस वजह से वो उसकी आलोचना कर रहे हैं। हाल ही में गृह मंत्रालय को एक खुफिया रिपोर्ट मिली थी, जिसमें आशंका जताई गई थी कि फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर हमला हो सकता है, जिस वजह से उनको पूरे देश में सीआरपीएफ का Y श्रेणी सुरक्षा कवर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+