'टप्पू' ने चकनाचूर किया जेठालाल का सपना! सगाई की खबरों के बीच 'बबीता जी' के नए बयान ने मचाया तहलका
Munmun Dutta Interview: टेलीविजन की दुनिया ऐसी है कि यहां जोड़ियां बन ही जाती हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की बात की जाए तो सबकी फेवरेट बबीता जी के अफेयर की चर्चाएं काफी समय से थीं। बीते दिन खबरें आईं कि 'टप्पू' संग उन्होंने सगाई कर ली है।
जब खबरें आईं तो फैंस की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। हालांकि खबरों में कितनी सच्चाई थी, ये कुछ समय बाद पता चल गया था। इसके बाद राज अनादकट संग अपनी सगाई की खबरें सुन बबीता जी ने जो कहा, उस बयान ने हंगामा ही मचा दिया।

दरअसल, टप्पू यानी राज अनादकट संग सगाई की खबरों के बीच मुनमुन दत्ता ने TOI को एक इंटरव्यू दिया है। मुनमुन ने बातचीत में कहा कि ये बकवास है। इसमें जीरो सच्चाई है। सच कहूं तो मैं अपनी एनर्जी ऐसी फर्जी चीजों पर नहीं लगाना चाहती, जो लगातार सामने आती रहती हैं।
बताते चलें कि इससे पहले 'न्यूज 18' की खबर के मुताबिक मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की खबरें चर्चा में थीं। किसी सूत्र ने पोर्टल को बताया था कि दोनों ने सगाई कर ली है। ये प्रोग्राम गुजरात में हुआ। इसमें मुनमुन और राज के परिवार वाले भी शामिल थे।
फिर बताया गया कि राज और मुनमुन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये बात सेट पर शामिल सभी लोग जानते हैं। हर कोई इसका गवाह है। असल में वे जल्द ही शादी भी करने वाले थे। ऐसे में ये बिल्कुल भी शॉकिंग नहीं है कि दोनों ने सगाई कर ली है।
इस खबर को जल्द ही मुनमुन और राज की पीआर टीम ने खारिज कर दिया। उन्होंने इन खबरों को फर्जी बताया। वहीं सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आते ही मीम्स और रिएक्शन्स की भी बाढ़ सी आ गई। सभी लोग ये कहने लगे कि टप्पू ने अपने पापा का पत्ता काट दिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों की सगाई की खबरों से फैंस काफी खुश थे।












Click it and Unblock the Notifications