'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'बाघा' पर टूटा दुखों का पहाड़, तन्मय वेकारिया की मां की मौत, पोस्ट हुआ वायरल
TMKOC Tanmay Vekaria Mother Death: टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'बाघा' का किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया इन दिनों गहरे शोक में हैं। एक्टर की मां का हाल ही में निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी खुद तन्मय ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।
तन्मय वेकारिया की मां का निधन
तन्मय वेकारिया ने मां की याद में एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तन्मय वेकारिया की मां का निधन दो दिन पहले हुआ था।

तन्मय वेकारिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास वीडियो
-मां के निधन के बाद अब एक्टर तन्मय वेकारिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी मां की कई तस्वीरें शामिल हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में चिट्ठी ना कोई संदेश गाना चल रहा है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है।
-वीडियो देखते ही फैंस और दोस्तों की आंखें नम हो गई हैं और लोग सोशल मीडिया पर तन्मय वेकारिया की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस इमोशनल वीडियो के साथ तन्मय ने एक बेहद मार्मिक कैप्शन लिखा है।
तन्मय वेकारिया ने मां के लिए लिखा इमोशनल मैसेज
तन्मय वेकारिया ने लिखा है- सबसे दुखद बात ये है कि अब आप उन्हें सिर्फ तस्वीरों में देख सकते हैं और अपने दिल में महसूस कर सकते हैं। आप उन्हें गले नहीं लगा सकते, उनसे बात नहीं कर सकते और उन्हें कभी सामने नहीं देख पाएंगे। मां की बहुत याद आती है लेकिन मुझे यकीन है कि आप अब सबसे अच्छी जगह पर हैं।
आम लोगों से लेकर दोस्तों तक ने दी श्रद्धांजलि
-तन्मय वेकारिया की इस पोस्ट पर उनके चाहने वालों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर उन्हें हिम्मत दी है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में कोमल भाभी का रोल निभाने वाली अंबिका रंजनकर ने तन्मय की पोस्ट पर हार्ट इमोजी भेजकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
-वहीं एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने भी तन्मय वेकारिया की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि वह इस कठिन समय में उनके साथ हैं। तन्मय के फैंस ने कमेंट सेक्शन में ढेरों संदेश भेजे हैं। किसी ने लिखा है- मां हमेशा आपके साथ हैं, तो किसी ने कहा है- मां का प्यार कभी खत्म नहीं होता।
-सोशल मीडिया पर ये पोस्ट लगातार शेयर किया जा रहा है और हर कोई बाघा के दुख में शामिल हो रहा है। इस भावनात्मक पल में फैंस और दोस्त तन्मय को हिम्मत दे रहे हैं जबकि एक्टर अपनी मां की यादों को दिल में संजोए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications