तारा सुतारिया संग Ex BF आदर जैन का परिवार कैसा करता था बर्ताव? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Tara Sutaria Aadar Jain: आदर जैन और तारा सुतारिया के रिश्ते के बारे में फिर से चर्चा हो रही है। हाल ही में आदर ने तारा की बेस्ट फ्रेंड, अलेखा आडवाणी से शादी की है। उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और लोगों ने उन पर खूब प्यार जताया, लेकिन आदर का एक बयान इंटरनेट पर बहस का कारण बन गया।

आदर ने शादी से पहले मेहंदी फंक्शन में कहा कि आलेखा को जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए उन्होंने लंबे समय तक इंतजार किया। इससे पहले उन्होंने चार साल तक सिर्फ टाइम पास किया था। यह टिप्पणी लोगों को ठीक नहीं लगी, और उन्होंने इसे तारा के साथ टूटे रिश्ते से जोड़ा। अब सोशल मीडिया पर आदर को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

tara sutaria aadar jain

तारा सुतारिया और आदर जैन का रिश्ता लगभग चार साल तक चला था। इस बीच, एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू काफी चर्चा में हैं। जिसमें उन्होंने अपने और आदर के रिश्ते के बारे में बात की थी और आदर के परिवार वालों के बारे में भी बात की। 2022 में, तारा ने एक इंटरव्यू में आदर और उनके परिवार के साथ अपने रिश्ते पर बात की।

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में तारा ने कहा, "आदर के परिवार के बहुत से लोग मुझे अपने परिवार के लोगों की याद दिलाते हैं। उनके परिवार की गर्मजोशी, प्यार और उदारता, जो पारसी घरों में मिलती है, वही पंजाबी परिवारों में भी मिलती है। यह सब बहुत अच्छा था। मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं और गहरे सम्मान के साथ, क्योंकि मेरे लिए प्यार का मतलब है गहरे से प्यार करना।"

इसी इंटरव्यू में तारा से रिश्तों और दिल टूटने के बारे में भी पूछा गया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं सच में चाहती हूं कि मेरे पास इसका कोई मंत्र हो। मैं चीजों को जल्दी से नहीं भूल पाती हूं। मैं एक भावुक व्यक्ति हूं। मैं लोगों और वादों को बहुत गंभीरता से लेती हूं। और जब मुझे वो जो मैंने चाहा, नहीं मिलता, तो मुझे यह समझ पाना कठिन होता है कि ऐसा क्यों हुआ। तो यह मुझे परेशान कर देता है। लेकिन जीवन बहुत अच्छा है और मैं बहुत कुछ सीख रही हूं।"

बता दें कि, तारा और आदर ने साल 2019 में अपने रिश्ते का ऐलान किया था, लेकिन 2023 में दोनों अलग हो गए। 2020 में तारा और आदर ने अपने रिश्ते को इंस्टा पर ऑफिशियल किया था, और 2023 में यह खबर आई कि दोनों ने आपसी समझ से अलग होने का निर्णय लिया। हालांकि फैंस दोनों के रिश्ते के टूटने की वजह अलेखा आडवाणी को मानते हैं जो कि एक वक्त पर तारा की सबसे खास दोस्त थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+