क्या अर्जुन-मलाइका के बाद तमन्ना-विजय ने अलग कर ली राहें? कपल ने फैंस को ऐसे दिया सबूत
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के सेपरेशन की खबरों ने बीते कई दिनों से तूल पकड़ा हुआ है। फैशन शो में दोनों स्टार्स एक दूसरे को इग्नोर करते दिखे तो ब्रेकअप की खबरों को और हवा मिल गई। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अलग हो चुके हैं। खैर इसके अलावा एक और पावर कपल के सेपरेशन की खबरें चर्चा में हैं। ये कपल हैं तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा।
जी हां तमन्ना और विजय को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। ऐसे क्यों कहा जा रहा है, चलिये आपको बताते हैं।

बीते दिनों अंबानी परिवार में धमाकेदार ग्रैंड वेडिंग हुई। इस वेडिंग में एक से बढ़कर एक सितारों ने हिस्सा लिया। यहां पावर कपल कहे जाने वाले तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा भी पहुंचे। मगर दोनों ने फैंस को ऐसा सबूत दिया कि इनके ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ लिया।
बताते चलें कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को अकसर साथ में देखा जाता है। चाहे कोई भी फंक्शन हो कपल हमेशा ही साथ में देखता था। मगर फैंस के पैरों तले तब जमीन खिसकी, जब अंबानी के फंक्शन में दोनों को अलग-अलग देखा गया। जब कपल फंक्शन में अलग-अलग नजर आए तो ब्रेकअप की खबरों को हवा मिलनी शुरू हो गई।
ऐसे में दोनों के रिश्ते में कड़वाहट की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि खबरे ये भी हैं कि शायद बिजी शेड्यूल के चलते दोनों एक दूसरे को वक्त नहीं दे पा रहे हैं। मगर फैंस का तो यही मानना है कि दोनों का साथ में नहीं दिखना ब्रेकअप की ओर ही इशारा करता है। वैसे भी बॉलीवुड में आजकल काफी ब्रेकअप्स चल रहे हैं।
बताते चलें कि तमन्ना भाटिया हाल ही में स्त्री 2 के आइटम सॉन्ग में नजर आई हैं। एक्ट्रेस का आज की रात गाना काफी मशहूर हो रहा है और उनके डांस स्टेप्स देखने लायक हैं। गाने को मधुबंती बागची ने गाया है और सचिन-जिगर की जोड़ी ने इसे कंपोज किया है। तम्नना के फैंस ने गाने में एक्ट्रेस की अदाएं देखते ही तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिये।












Click it and Unblock the Notifications