पिंक आउटफिट में Tamannaah Bhatia का कातिलाना अंदाज, ड्रेस की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया फिल्म निर्माता करण जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंची थी। इस दौरान वह पिंक कलर की आउटफिट में पोज़ देती नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

मुंबई, 28 मई: फिल्म निर्देशक करण जौहर का बर्थडे सेलिब्रेशन इस बार काफी सुर्खियों में रहा। उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स पहुंचे थे। करण जौहर की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। अब उनके जन्मदिन पर एक और हस्ती पहुंची जिन्होंने अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की।

Tamannaah Bhatia

तमन्ना ने पिंक ड्रेस में बिखेरा जलवा
आपको बता दें कि, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अक्सर अपने ग्लैमरस लुक से सुर्खियों में बनी रहती हैं। तम्न्ना पर वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल हर तरह की ड्रेस सूट करती है। सामने आई लेटेस्ट फोटो में तमन्ना भाटिया ने पिंक सीक्विन शर्ट और स्कर्ट पहनी है। एक्ट्रेस ने इस लुक को पूरा करने के लिए रेड कलर की लिपस्टिक लगाई है। वहीं उनकी रेड हील्स उनके ग्लैमरस लुक पर चार चांद लगा रही है।

तमन्ना की ड्रेस की कीमत
तमन्ना की इस ड्रेस ने सबका ध्यान खींचा। तमन्ना ने अपनी इस हॉट ड्रेस में शानदार पोज देती नजर आ रही हैं और वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। तमन्ना की ये ड्रेस कोई आम ड्रेस नहीं है इसकी कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी ये ड्रेस 2,27,830 रुपये की है।

कांस फेस्टिवल में बिखेरा जलवा
बता दें कि, एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खयों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने खूबसूरती का जलवा बिखेरा। उनके किलर लुक और अदाओं ने हर किसी को उनका दीवाना कर दिया। हालांकि वह अब भारत वापस लौट आईं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+