मुसीबत में फंसी तमन्ना भाटिया, महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा समन, जानें क्या हुई बात

Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को लेकर एक बड़ी खबर सामेन आ रही है। खबर है कि महाराष्ट्र साइबर सेल ने तमन्ना भाटिया को फेयरप्ले पर साल 2023 के आईपीएल (IPL) का अवैध रूप से प्रसारण कर वायकॉम का करोड़ों का नुकसान करने के मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है।

साइबर सेल पहुंचेंगी तमन्ना भाटिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तमन्ना भाटिया को आगामी 29 अप्रैल 2024 को महाराष्ट्र साइबर सेल पहुंचकर जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि इसी मामले में गत 23 अप्रैल 2024 (मंगलवार) को बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन एक्टर साइबर सेल नहीं पहुंचे थे।

Tamannaah Bhatia

संजय दत्त से भी होगी पूछताछ
हालांकि संजय दत्त ने अपना बयान दर्ज करवाने के लिए और समय की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त ने साइबर सेल को बताया है कि उनका कोई सुनियोजित काम है जिसके लिए वह मुंबई के बाहर हैं और इसी वजह से वह पूछताछ के लिए मौजूद नहीं हो पाए हैं।

तमन्ना भाटिया को भेजा गया है समन
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र साइबर सेल ने वायकॉम की शिकायत पर फेयरप्ले एप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और इसी मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए तमन्ना भाटिया से पूछताछ करने के लिए समन भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार कि तमन्ना भाटिया ने फेयरप्ले का प्रमोशन किया था इसी वजह से उन्हें गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

वायकॉम ने शिकायत में किया ऐसा दावा
वहीं वायकॉम ने अपनी शिकायत में दावा किया है की फेयरप्ले ने टाटा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 की स्क्रीनिंग अवैध तरीके से की और इसकी वजह से उनका 100 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आपको बता दें की इसी मामले में साइबर सेल ने अब तक रैपर बादशाह का बयान दर्ज किया है।

अलग अलग देश से पैसे आए हैं
पुलिस को इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि फेयरप्ले ने अलग अलग कंपनी के अकाउंट से कई कलाकारों को प्रमोशन के लिए पैसे दिए हैं। संजय दत्त को प्ले वेंचर नाम की कंपनी के एकाउंट से पैसे मिले हैं जो की कुराकाओ देश की कंपनी है। वहीं रैपर बादशाह को लाइकोस ग्रुप एफजेडएफ कंपनी के अकाउंट से पैसे मिले हैं, ये कंपनी दुबई की है। वहीं जैकलीन फर्नांडीस को ट्रिम जनरल ट्रेडिंग एलएलसी नाम की कंपनी के अकाउंट से पैसे मिले हैं जो कि दुबई में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+