नहीं अलग हुए तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा! एक्ट्रेस ने अफवाहों पर लगाया विराम, ऐसे मिला सबूत
Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन जोड़ी बनती और टूटती रहती है। हाल ही में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबर आई थी। कहा जा रहा है कि विजय वर्मा ने शादी करने से मना कर दिया इसलिए तमन्ना ने रिश्ता तोड़ दिया। लेकिन इस बीच फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
ब्रेकअप की खबर के बाद तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को एकसाथ नहीं देखा गया, और ना ही कपल ने अब तक इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन दिया। हाल ही में रवीना टंडन के घर पर हुई होली पार्टी में तमन्ना और विजय पहुंचे लेकिन दोनों ने एकसाथ पोज नहीं दिया। अब एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें तमन्ना ने विजय का कोट पहना हुआ था।

बता दें कि, तमन्ना भाटिया देर रात राथा थडानी की बर्थडे पार्टी में पहुंची। इस दौरान उनके आउटफिट ने फैंस का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस ने काले रंग का वन पीस पहना था, इसके साथ ब्लैक और व्हाइट कलर का कोट कैरी किया था। अब उनके इस कोट को लोग विजय वर्मा का कोट बता रहे हैं। नेटिजेन्स दावा कर रहे हैं कि विजय और तमन्ना का ब्रेकअप नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia ने महाकुंभ में किया स्नान और पूजा, 'ओडेला 2' का खौफनाक टीजर भी लॉन्च
तमन्ना भाटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने विजय वर्मा का कोट पहना है। अब इस पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये तो विजय वर्मा को कोट लग रहा है।' एक ने लिखा, 'तमन्ना और विजय का ब्रेकअप नहीं हुआ।' अन्य यूजर ने लिखा, 'कोट तो विजय का है मतलब दोनों अब भी साथ हैं।'
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का रिश्ता शादी की वजह से टूटा। कहा जा रहा है कि, तमन्ना शादी करना चाहती थीं लेकिन विजय इसके लिए तैयार नहीं थे और वह अपने करियर को समय देना चाहते थे। इसकी वजह से दोनों ने फिर इस रिश्ते को दोस्ती में बदल लिया। ब्रेकअप के बाद दोनों को एक भी बार साथ नहीं स्पॉट किया गया।
ये भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: कौन है ज्यादा अमीर, तमन्ना भाटिया या विजय वर्मा? क्या पैसों के लिए हुआ ब्रेकअप?












Click it and Unblock the Notifications