Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: कौन है ज्यादा अमीर, तमन्ना भाटिया या विजय वर्मा? क्या पैसों के लिए हुआ ब्रेकअप?
Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के इस फेमस कपल का ब्रेकअप हो चुका है। खबर है कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप
आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस रहे हैं। लेकिन दोनों के अलग होने की खबर ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ हफ्ते पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की पहली मुलाकात
-जानकारी के अनुसार तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर उनके और विजय वर्मा के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में थे और जल्द ही दोनों की शादी करने की खबर भी सामने आ रही थी।
-वहीं अब तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप को लेकर लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा में से कौन ज्यादा अमीर है और क्या पैसों की वजह से ही दोनों का रिश्ता खरबा हुआ है।
तमन्ना भाटिया की कुल संपत्ति
-तमन्ना भाटिया ने साल 2005 में तेलुगू फिल्म 'श्री' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2006 में उन्होंने तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
-फोर्ब्स इंडिया के अनुसार तमन्ना भाटिया की कुल संपत्ति करीब 120 करोड़ रुपये के आसपास है। वह सालाना 12 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर लेती हैं।
-जानकारी के अनुसार तमन्ना भाटिया एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपये लेती हैं। वहीं एक आइटम सॉन्ग के लिए तमन्ना 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।
-साल 2018 में, उन्होंने कथित तौर पर आईपीएल के उद्घाटन समारोह में 10 मिनट के प्रदर्शन के लिए 50 लाख रुपये चार्ज किए थे।
-तमन्ना भाटिया ब्रांड एंडोर्समेंट से भी जमकर कमाई करती हैं। वह मोबाइल प्रीमियर लीग, सेलकॉन मोबाइल्स, फैंटा और चंद्रिका सहित लोकप्रिय ब्रांडों के विज्ञापनों में नजर आती हैं जिससे उनकी मोटी कमाई होती है।
-एक्ट्रेस होने के साथ साथ तमन्ना भाटिया एक बिजनेसवुमेन भी हैं। साल 2015 में उन्होंने वाइट एंड गोल्ड नाम से खुद का एक ज्वैलरी स्टोर खोला है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमन्ना के पास दुनिया का 5वां सबसे बड़ा हीरा है। इस हीरे की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। ये हीरा उन्हें राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने गिफ्ट में दिया था।
-तमन्ना भाटिया मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है।
-एक्ट्रेस कई लग्जरी गाड़ियों की मालकिन भी हैं। तमन्ना के पास लैंड रोवर डिस्कवरी, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और मर्सिडीज बेंज जैसी महंगी गाड़ियां हैं।
कौन हैं विजय वर्मा और कितनी है उनकी संपत्ति
-विजय वर्मा का जन्म मार्च 1986 को हैदराबाद (तेलंगाना) के रहने वाले एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। उन्होंने एफटीआईआई से पढ़ाई की है। विजय वर्मा ने फिल्म 'चटगांव' (2010 ) से अपने करियर की शुरुआत की थी। उससे पहले वह एक थिएटर कलाकार थे।
-आपको बता दें कि विजय वर्मा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार विजय वर्मा इस समय करीब 2 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं यानी भारतीय रुपये में लगभग 17 करोड़ रुपए की संपत्ति उनके पास है।
-जानकारी के अनुसार विजय वर्मा एक मॉडल हैं। वह साल 2008 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। विजय वर्मा फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट सेजमकर कमाई करते हैं। वह एक फिल्म के लिए 85 से 90 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
-फिलहाल, विजय वर्मा हर महीने लगभग 15 से 20 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं। वहीं विजय वर्मा साल में लगभग 2 करोड़ रुपये कमाते हैं।
-विजय वर्मा मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। इसके अलावा उनके पास उनके पास हाई-एंड घड़ियों का कलेक्शन है।
- विजय वर्मा महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास जीप कंपास और बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज जैसी लग्जरी कारें मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications