जब तैमूर ने छोटे भाई जेह को उठाया गोद में, कुछ इस तरह नजर आया दोनों का चेहरा

तैमूर अली खान और जेह अली खान की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें दोनों भाइयों का अटूट प्यार नजर आ रहा है। तस्वीर में तैमूर अली खान अपने छोटे भाई जेह अली खान को जबरदस्ती नैनी के हाथों से खींचते हुए दिखाई दे र

मुंबई, 18 मईः बॉलीवुड इंडस्ट्री में कलाकारों को साथ साथ उनके बच्चों का भी अलग बोलबाला है. इंडस्ट्री में स्टार किड्स भी अच्छी खासी पॉपुलैरिटी है। फिर चाहे वो डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट हों या फिर एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे। कई स्टार किड्स तो बचपन से ही लाइमलाइट पर छाने लगे हैं और इस रेस में फिलहाल सबसे आगे हैं एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के दोनों बेटे। अगर पिछले कुछ सालों की बात करें तो कई स्टार्स किड्स फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं और कुछ डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वहीं कुछ सेलेब्स के बच्चें अभी छोटे हैं, लेकिन उनकी क्यूटनेस तो कुछ और ही बयां करती है। लोग उनकी चुलबुली और नटखट अदाओं पर फिदा रहते हैं और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही होती हैं। ऐसा ही कुछ करीना कपूर खान के दोनों बेटे तैमूर और जेह के साथ है।

taimur ali khan

तैमूर और उनके छोटे भाई जेह की फोटो वायरल
तैमूर अली खान और जेह अली खान की तस्वीरें क्लिक करने के लिए मीडिया फोटोग्राफर्स हमेशा ही उत्साहित नजर आते हैं। इसी बीच दोनों भाई यानी जेह-तैमूर की एक ऐसी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर उनके फैन्स क्रेजी हो गए हैं। लोग उनकी इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे है। तैमूर अली खान और जेह अली खान की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें दोनों भाइयों का अटूट प्यार नजर आ रहा है। तस्वीर में तैमूर अली खान अपने छोटे भाई जेह अली खान को जबरदस्ती नैनी के हाथों से खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं ताकि वो उसे गोद में ले पाएं। तैमूर अली खान अपने छोटे भाई से बेशुमार प्यार करते हैं और वो इस तस्वीर में भी साफ नजर आ रहा है। फोटो में देखा जा सकता है कि जेह कुर्सी पर खड़ा है और तैमूर जमीन पर। दोनों एक-दूसरे को गले लगा रहे है। इस दौरान दोनों के चेहरे देखने लायक हैं. इस तस्वीर को तैमूर की बुआ सबा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

आपको बता दें कि तैमूर जहां 6 साल के हो गए है वहीं उनका छोटा भाई जेह करीब डेढ़ साल का होने वाला है। दोनों भाईयों के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग भी देखने को मिलती है। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियोज भी सोशल मीडिया पर आप देख सकते है, जिसमें फोटोग्राफर्स जेह की फोटोज क्लिक कर रहे हैं और बड़ा भाई होने के नाते तैमूर उन्हें रोक रहे हैं और उन पर नाराज भी हो रहे हैं। इसे देखकर लगता है कि तैमूर एक प्रोटेक्टिव बड़े भाई साबित हो रहे हैं।

शूटिंग में व्यस्त हैं मां करीना कपूर
आपको बता दें कि करीना कपूर इन दिनों अपनी ओटीटी डेब्यू वाली फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी बिजी हैं। उनकी फिल्म 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की शूटिंग इन दिनों पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में चल रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष हैं। करीना शूटिंग के लिए अपने छोटे बेटे जेह को भी कई बार वहां लेकर गई हैं। उन्होंने हाल ही में कुछ फोटोज शूटिंग सेट से भी शेयर की थी, जिसमें उनके साथ जेह भी नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+