ताहिर ने शेयर की 'छिछोरे' सेट से अनदेखी तस्वीरें, सुशांत सिंह को याद कर लिखा- 'तुम्हारे बिना तो...'

फिल्म 'छिछोरे' को रिलीज हुए पूरे 3 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए ताहिर राज भसी ने सुशांत सिंह राजपूत को याद कर सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की।

मुंबई, 7 सितंबर: दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन वह आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। उनकी बेहतरीन एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करते थे। अब एक्टर की एक झलक अभिनेता ताहिर राज भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसे देख फैंस फिर से भावुक हो गए।

ताहिर ने शेयर की छिछोरे के सेट से अनदेखी तस्वीरें

ताहिर ने शेयर की छिछोरे के सेट से अनदेखी तस्वीरें

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' को रिलीज हुए पूरे 3 साल हो चुके हैं। इस फिल्म का हर किरदार बेहद ही खास था। फिल्म ने फैंस को उनके कॉलेज और स्कूल के दिनों की याद दिला दी थी। अब इस फिल्म को लेकर मुख्य भूमिका में नजर आए अभिनेता ताहिर राज भसीन ने फिल्म छिछोरे की शुटिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की और सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया।

ताजा की छिछोरे की पुरानी यादें

तस्वीरों पर एक नजर डालेंगे तो आप देख सकते हैं कि, ताहिर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से एक फोटो में ताहिर सुशांत के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों अभिनेता कैमरे की तरफ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं अन्य तस्वीरों में वह श्रद्धा कपूर और अपने पूरे गैंग के साथ पोज देते हुए नजर आए। हालांकि इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत नहीं हैं।

उन मस्ती भरे पलों को ताहिर ने किया याद

उन मस्ती भरे पलों को ताहिर ने किया याद

ताहिर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन पर लिखा, ""आज तीन साल हो गए हैं छिछोरे को, डेरेक के रूप में कॉलेज कैंपस का जीवन जीना एक खास जर्नी थी जो अपने मस्ती के क्षणों के साथ आई थी। यहां 'छिछोर' की 90 की दुनिया के सेट से कुछ बीटीएस स्निपेट हैं"।

फिल्म के लिए ली थी ये खास ट्रेनिंग

फिल्म के लिए ली थी ये खास ट्रेनिंग

इसके आगे उन्होंने लिखा, "यह एक चुनौतीपूर्ण फिल्म थी। नितेश तिवारी ने मुझे राष्ट्रीय स्तर के खेल कोचों से कोचिंग करवाई थी।" अभिनेता ताहिर ने फिल्म के 2 साल पूरे होने पर कहा, "मैंने एथलेटिक्स, फुटबॉल और कबड्डी के लिए 4 महीने की ट्रेनिंग ली थी।

सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

इसके साथ ही ताहिर ने सुशांत सिंह राजपूत को याद कर लिखा, 'सुशांत सिंह के साथ काम करना और उनके साथ समय बीताना बहुत ही अच्छा लगता था। वह एक ऐसे अभिनेता थे जिनके बिना इस फिल्म की कहानी अधुरी है'। ताहिर के इस पोस्ट के शेयर होने के कुछ देर बाद ही फैंस सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हो गए।

फिल्म छिछोरे को हुए पूरे 3 साल

फिल्म छिछोरे को हुए पूरे 3 साल

सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में मुंबई में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। वह नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित छिछोरे (2019) में अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, नवीन, तुषार पांडे, सहर्ष कुमार शुक्ला, शिशिर शर्मा और मोहम्मद समद भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+