Tahawwur Rana: 'हेडली में दिखते थे पापा', महेश भट्ट के बेटे से थी डेविड की दोस्ती, कहा था- मुंबई मत जाना
Tahawwur Rana Extradition: साल 2008 के मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा का विमान भारत लैंड कर गया है। आपको बता दें कि 64 वर्षीय तहव्वुर राणा ने मायानगरी में खून की होली खेलने का प्लान अकेले नहीं बनाया था, बल्कि उसके इस घृणित काम में उसके बचपन का साथी डेविड कोलमैन हेडली (David Headley) भी शामिल था, जो कि फिलहाल इस वक्त अमेरिका की जेल में बंद है।
हेडली भी पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक है और उसका असली नाम दाऊद सईद गिलानी है, जो कि राणा के बचपन का साथी है। साल 2016 में हेडली ने विशेष अदालत के समक्ष गवाही देते हुए कहा था कि 'लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई हमले की साजिश रची थी।'

'उसने मुंबई में एक इमिग्रेशन फर्म खोली थी, जिसका मालिक राणा ही था। मुंबई हमले से पहले वो 8 बार भारत आया था और उसने दो साल तक मुंबई के इलाकों का वेबसाइट पर शोध किया था और इस दौरान उसकी कई बॉलीवुड हस्तियों से भी दोस्ती भी हो गई थी।
महेश भट्ट के बेटे राहुल से थी हेडली की दोस्ती
आपको जानकर हैरत होगी कि हेडली की दोस्ती मशहूर फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट से भी थी,ये बात जब मुंबई धमाकों के बाद सामने आई थी तो हड़कंप मच गया था। खास बात ये है कि राहुल भट्ट ने डेविड कोलमैन हेडली से मित्रता की बात खुद ही पब्लिकली कबूली थी लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि 'वो जिसे अपना करीबी दोस्त समझ रहे थे, वो एक आतंकवादी है।'
जैदी की किताब 'हेडली एंड आई' में खुलासा (Tahawwur Rana)
दोनों की मुलाकात मुंबई के एक अमेरिकन जिम में हुई थी, जहां हेडली महंगे कपड़े पहनकर आया करता था। जर्नलिस्ट एस हुसैन जैदी की किताब 'हेडली एंड आई' में इस बारे में विस्तार से लिखा गया है।
'अमेरिकी हेडली की स्टाइल से प्रभावित थे राहुल भट्ट'
जैदी ने लिखा है कि 'राहुल भट्ट अमेरिकी हेडली की स्टाइल से काफी प्रभावित थे। वो उनमें अपने पिता का अक्स देखते थे। हेडली से उन्हें पापा वाला गाइ़डेंस मिलता था और इसलिए वो उसके करीबी बन गए थे।'
'तुम साउथ मुंबई मत जाना', हेडली ने दी थी वार्निंग
हालांकि राहुल से हेडली ने कभी भी भारत या मुंबई को लेकर खास जांच-पड़ताल नहीं की थी लेकिन 26/11 से पहले उसने राहुल भट्ट से कहा जरूर था कि 'तुम साउथ मुंबई मत जाना।' हालांकि तब राहुल भट्ट उसका इशारा समझ नहीं पाए थे। राहुल और हेडली की मुलाकात जिम के बाहर कभी नहीं हुई और वो केवल 8-10 बार ही मिले थे।
पुलिसिया जांच में राहुल भट्ट निर्दोष पाए गए
जिस वक्त राहुल भट्ट और हेडली की मित्रता की बात सामने आई थी, उस वक्त फिल्मी से लेकर सियासी गलियारों में भूचाल आ गया था, लोगों ने महेश भट्ट और राहुल भट्ट पर आरोप लगाए थे और गिरफ्तारी की मांग की थी। लेकिन पुलिसिया जांच में राहुल भट्ट निर्दोष ही पाए गए थे। राहुल ने सार्वजनिक रूप से इस बारे में सफाई भी दी थी, जिसे बाद में भारतीयों ने स्वीकार भी कर लिया था।
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने की हैं दो शादियां
आपको बता दें कि राहुल भट्ट और महेश भट्ट के रिश्ते आपस में सही नहीं हैं। दरअसल डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने दो शादियां की है। उनकी पहली पत्नी का नाम लोरिएन ब्राइट था, जिन्हें बाद में किरण भट्ट, के नाम से जाना गया। इस शादी से महेश भट्ट को दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं।
महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान हैं
इसके बाद महेश भट्ट ने एक्ट्रेस सोनी राजदान से शादी की, इस शादी से उन्हें दो बेटियां आलिया और शाहीन भट्ट हैं। हालांकि सोनी राजदान से शादी करने से पहले ही उन्होंने अपनी पहली पत्नी और घर को छोड़ दिया था क्योंकि वो उस वक्त फिल्म अभिनेत्री परवीन बॉबी के प्यार में गिरफ्तार थे।
दूसरी औरत के लिए राहुल की मां को छोड़ा: महेश भट्ट
एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा था कि 'राहुल भट्ट जब तीन साल के थे, तब ही उन्होंने घर छोड़ दिया था, उसे लगता था कि मैंने दूसरी औरत के लिए उसकी मां को छोड़ा, इसी वजह से हमारे रिश्ते कभी मधुर नहीं रहे लेकिन जिस वक्त हेडली वाला प्रकरण सामने आया उस वक्त पूरा परिवार एक था, तब मुझे एहसास हुआ कि हमारे रिश्ते इतने भी बुरे नहीं हैं।'
राहुल भट्ट क्या काम करते हैं?
आपको बता दें कि राहुल भट्ट फिटनेस ट्रेनर और अभिनेता हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक अनुराग बासु की फिल्म 'सुसाइड बॉम्बर' से की थी। इसके बाद वह 'कलर्स' के बहुचर्चित शो 'बिग बॉस 4' में नजर आए थे, फिलहाल अभी वो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications