सिद्धार्थ मल्होत्रा की पैंट के पीछे लटक रहा था टैग, लोगों ने उड़ाया मजाक और कहा- शादी के बाद ऐसा होता है
Sidharth Malhotra Troll: सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। कैमरे ने उनके पैंट ेक पीछ कुछ ऐसा फोकस किया है कि लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

Sidharth Malhotra Troll: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टरों में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद से हर रोज किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। कभी वह पत्नी कियारा आडवाणी के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छा जाते हैं तो कभी लोग उन्हें और उनकी वाइफ को उनके फैशन के लिए ट्रोल करने लगते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा को लोगों ने जमकर ट्रोल किया है। दरअसल सिद्धार्थ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कपड़े पर लगे टैग के साथ घूमते नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ की ऐसी हालत देखकर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को लोगों ने किया ट्रोल
सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ अपनी गाड़ी से निकलकर सीधे एयरपोर्ट के अंदर जाने लगते हैं। तभी कैमरे ने कुछ ऐसा फोकस किया कि लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल यूजर्स को उनकी पैंट का टैग दिख गया था जिसे शायद वह निकालना भूल गए थे।
पैंट में लगे टैग ने किया सिद्धार्थ को वायरल
सिद्धार्थ मल्होत्रा का ये वीडियो पैपराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की कार एयरपोर्ट पर आकर रुकती है। सिद्धार्थ अपनी गाड़ी से निकलते हैं और वहां मौजूद पैपराजियों को बाय करते हुए आगे बढ़ने लगते हैं। तभी पीछे से उनकी पैंट में लगा बड़ा सा टैग लोगों को दिख जाता है। पैंट से लगी इस टैग को देखकर लोग सिद्धार्थ मल्होत्रा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग सिद्धार्थ की ये हालत देखकर कियारा को भी ट्रोल करते दिख रहे हैं।

लोगों ने कहा- शादी के बाद ऐसा होता है
सिद्धार्थ मल्होत्रा को इस तरह से देखने के बाद लोगों ने उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद पतले और कमजोर नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- शादी के बाद ऐसा होता है। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- कियारा अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का ध्यान नहीं रखती हैं।
गत 7 फरवरी को हुई थी सिद्धार्थ-कियारा की शादी
आपको बता दें कि गत 7 फरवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। इस शादी में उनके परिवार वाले, खास दोस्त और इंडस्ट्री से कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। हाल ही में दोनों ने शादी के बाद अपनी पहली होली भी साथ में सेलिब्रेट की। होली पर दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे सिद्धार्थ-कियारा
जानाकरी के अनुसार कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। इसके अलावा कियारा आडवाणी साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण के साथ भी एक खास फिल्म में नजर आने वाली हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' से ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications