करोड़ों के मालिक थे उस्ताद जाकिर हुसैन, पहली परफॉर्मेंस के मिले थे 5 रुपए

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 15 दिसंबर को निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। उन्हें सुबह ही गंभीर हालत में सैन फ्रांस्सिको के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। साल 1951 में जन्में उस्ताद के तबला वादन के रसिक पूरी दुनिया में हैं। उन्हें बचपन से ही धुन बजाने का शौक था। वे किसी भी समतल जगह पर अपनी उंगलियों से धुन बजाने की कोशिश करने लगते।

जाकिर हुसैन ने पहला कॉन्सर्ट 11 साल की उम्र में किया था। वहीं, उन्होंने 12 साल की उम्र में अमेरिका में परफॉर्म किया था। जहां उन्हें 5 रुपए मिले थे। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी नेटवर्थ 1 मिलियन डॉलर है। वो अपने एक कॉन्सर्ट के लिए 5 से 10 लाख रुपए की फीस चार्ज करते हैं।

Tabla Player Ustad Zakir Hussain net worth know who he is

तीन ग्रैमी अवॉर्ड जीते
जाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी अवॉर्ड भी मिले हैं। इसके अलावा भारत सरकार ने साल 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा था। जाकिर हुसैन को पहली बार परफॉर्म करने के लिए 5 रुपए मिले थे। इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, मैंने जीवन में खूब पैसे कमाए, लेकिन जो 5 मिले थे वो सबसे ज्यादा कीमती थे। बता दें, जाकिर हुसैन तबला वादन के अलावा एक्टिंग भी कर चुके हैं। उन्होंने साल 1983 में आई ब्रिटिश फिल्म हीट एंड डस्ट में काम किया था। इस फिल्म में शशि कपूर भी थे।

अमेरिका भी करता था उस्ताद का सम्मान
जाकिर हुसैन का जितना सम्मान भारत करता है। उतना ही सम्मान उन्हें अमेरिका में भी करता था। साल 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें ऑल स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए इनवाइट किया था। ये इनविटेशन पाने वाले वो पहले भारतीय म्यूजिशन थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+