आखिरकार 'टप्पू' से शादी करने जा रही हैं 'बबीता जी'... लोगों का भविष्य बताने वाले महाराज ने हजारों लोगों से कहा

बीते दिनों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ था। शो के दो पॉपुलर कैरेक्टर 'बबीता जी' और 'टप्पू' की सगाई की खबर जोरों-शोरों पर थीं। पहले अफेयर की खबरें उड़ीं और फिर दावा होने लगा कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। फैंस भी काफी शॉक्ड रह गए। हालांकि बाद में दोनों ने ही बयान में इस बात को खारिज कर दिया। मगर अब इस खबर को महीनाभर बीत जाने के बाद लोगों का भविष्य बताने वाले महाराज ने ऐसा कुछ कहा, जिसने सबको चौंकाकर रख दिया।

आखिरकार होने वाली है शादी!
स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को भला कौन नहीं जानता। उनकी फैन फॉलोविंग का अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल उनके तमाम वीडियोज से लगाया जा सकता है। अकसर वे लोगों से ज्ञान धर्म की कई बातें करते दिख जाते हैं। भविष्य को लेकर भी वे लोगों को अच्छी-खासी राह दिखाते हैं। इस बीच हाल ही में एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी एक भक्त से 'टप्पू' और 'बबीता जी' के बारे में बात करते हैं।

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah

क्या बोले अनिरुद्धाचार्य महाराज?
स्वामी से उनकी भक्त कहती है कि आजकल लोग बड़ी उम्र के लोगों से शादी कहां करते हैं। अगर ऐसा गलती से हो भी जाए तो आपको पता ही है कि लोग.... इतने में स्वामी उस महिला को बीच में ही रोक देते हैं और बोल पड़ते हैं कि बबीता का ब्याह भी तो टप्पू से हो रहा है।

इससे पहले आगे बढ़ा जाए, आपको बताते चलें कि बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता टप्पू यानी कि राज अनादकट से उम्र में काफी बड़ी हैं। ऐसे में जब दोनों की सगाई की खबरें आईं तो फैंस काफी हैरान भी रह गए कि बबीता अपनी उम्र से छोटे लड़के को डेट कर रही हैं।

सगाई की खबरें आई थीं सामने
इसी बात की जिक्र करते हुए स्वामी ने दोनों का उदाहरण दिया। हालांकि, इससे पहले सगाई की खबरें आने के बाद मुनमुन और राज ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। मगर स्वामी जी ने दोनों की सगाई भी नहीं बल्कि शादी की खबर का जिक्र किया। ऐसे में ये क्लिप सामने आने के बाद एक बार फिर से दोनों के रिलेशनशिप पर सवाल खड़े होने लगे।

'जरूर कुछ छिपा रही हैं बबीता जी...'
फैंस मानने लगे हैं कि कुछ तो है, जो बबीता और राज फैंस से छिपा रहे हैं। वरना अपनी बात कहते हुए स्वामी जी इतनी बड़ी चीजें नहीं कहते। सोशल मीडिया पर इस क्लिप को देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं। बता दें कि फैंस को ये जोड़ी काफी अच्छी लगती है और जब बीते दिनों सगाई की खबरें आईं थीं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यहां देखें वायरल वीडियो...

अफेयर की खबरों ने उड़ाए होश
हर कोई यही बोल रहा था कि भले ही दोनों ने अफेयर की खबरों को लोगों से छिपाकर रखा मगर सगाई कर ली है। ऐसे में दोनों को लेकर काफी खबरें भी सामने आईं। हालांकि, कुछ ही समय के बाद टप्पू और बबीता ने खुद सामने आकर इन खबरों पर विराम लगा दिया।

मुनमुन दत्ता ने साफतौर पर कहा कि इन खबरों में कुछ भी सच्चाई नहीं है। अगर कभी ऐसा होता भी है तो मैं इस बात को खुलकर सबके सामने रखूंगी ना कि चोरी छिपे। ऐसे में ये खबर सुनने के बाद फैंस काफी मायूस भी नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: Taarak Mehta की 'बबीता जी' ने गुपचुप 'टप्पू' संग कर ली सगाई? सामने आया दोनों के रिश्ते का बड़ा सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+