Taarak Mehta की 'बबीता जी' ने गुपचुप 'टप्पू' संग कर ली सगाई? सामने आया दोनों के रिश्ते का बड़ा सच
Munmun Dutta and Raj Anadkat Engaged: हाल ही में टेलीविजन का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जबरदस्त सुर्खियों में है। इस बार भी शो अपने किरदारों के चलते चर्चा में है। इस बार शो बबीता जी और टप्पू की निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है। खबरे हैं कि 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता और 'टप्पू' यानी राज अनादकट ने सगाई कर ली है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि 36 साल की मुनमुन ने 27 साल के राज के साथ परिवार वालों की मौजूदगी में सगाई कर ली। दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। लेकिन मुनमुन की टीम से इस पर प्रतिक्रिया आई है कि ये खबर पूरी तरह से फेक है।

बताते चलें कि मुनमुन दत्ता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता की भूमिका निभाती हैं वहीं राज दिलीप जोशी के बेटे 'टप्पू' की भूमिका में हैं। राज ने दिसंबर 2022 में TMKOC शो में शामिल होने की घोषणा की थी।
दोनों एक्टर्स के करीबी सूत्र ने बताया कि मुनमुन और राज ने मुंबई के बाहर एक समारोह में सगाई कर ली। सूत्र ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। दोनों ने वडोदरा (गुजरात) में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। मुनमुन और राज के परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वे समारोह में भी मौजूद थे।
बताते चलें कि राज के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में शामिल होने के बाद से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
'राज के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में शामिल होने के बाद से वे डेटिंग कर रहे हैं। ये बहुत साफ था। सेट पर सभी को इसके बारे में पता था। दरअसल, कुछ लोगों को यकीन था कि मुनमुन और राज आखिरकार शादी कर लेंगे। इसलिए, ये चौंकाने वाली बात नहीं है कि वे अब सगाई कर रहे हैं।'
मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के कथित रूप से डेटिंग की खबर सबसे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया ने सितंबर 2021 में दी थी। TOI की रिपोर्ट में कहा गया है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीम के हर एक मेंबर को दोनों के रिश्ते के बारे में पता था। हालांकि, मुनमुन ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कड़ा खंडन किया था।












Click it and Unblock the Notifications