बेहद बुरे गुजरे गुरुचरण सिंह के 25 दिन, स्टेशन पर बिताई रातें और पहनने पड़े गीले कपड़े, छलका एक्टर का दर्द
Gurucharan Singh: 'तारक मेहता' शो के गुरुचरण सिंह उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे, जब अचानक से खबर आई कि वे लापता हो गए हैं। गुरुचरण सिंह को खोजने की तमाम कोशिशें हुईं मगर हाथ सिर्फ नाकामी ही लगी। ऐसे में फैंस भी असमंजस में पड़ गए कि आखिरकार गुरुचरण सिंह जा कहां सकते हैं। ऐसे अचानक से वे कहां चले गए।
कई लोगों ने बताया कि गुरुचरण सिंह को आखिरी बार एयरपोर्ट पर देखा गया था। ऐसे में वे आखिरी बार वहीं नजर आए थे। कयास लगने लगे कि उन्हें किसी ने किडनैप कर दिया है। इन्हीं खबरों और कयासों के 25 दिनों बाद जब अचानक से गुरुचरण सिंह सबके सामने आए तो हर किसी के होश उड़ गए। सामने आने के बाद अकसर वे अपनी मिसिंग को लेकर चुप्पी तोड़ते रहे हैं। अब हाल ही में एक और बार एक्टर ने इस बारे में चौंकाने वाली बात कही है।

'पिंकविला' को दिये इंटरव्यू में गुरुचरण सिंह ने उन दिनों के बारे में बात की, जब वे लापता थे। एक्टर ने बताया कि वे दिन उनके लिए कतई आसान नहीं थे। उनपर क्या बीती, एक्टर ने इस बारे में खुलकर बात की। वहीं उन्होंने काफी चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि वे सिर्फ एक ही पैंट में 17 दिनों तक रहे।
एक्टर ने बताया कि पूरे 17 दिनों तक वे एक ही कपडे में रहे और ये बेहद ही बुरा था। एक्टर ने और भी चौंकाने वाली बात बताते हुए कहा कि वे पूरे 25 दिनों तक गीले कपड़ों में रहे थे। उनके पास पहनने के लिए सूखे हुए ढंग के कपड़े तक नहीं थे।
एक्टर ने आगे कहा कि मुझे पता था कि मेरी बहन मेरे बूढ़े मां-बाप के पास है। तारक मेहता एक्टर ने कहा कि मम्मी डैडी का ऐसा था कि मेरे दो बड़े भाई-बहन हैं वो ख्याल रखेंगे। मेरी बहन भी आई हुई थी मुंबई से दिल्ली। दस दिनों तक वो मम्मी के साथ थीं।
एक्टर ने आगे कहा कि उसको बाहर जाना था। इंडिया से बाहर क्योंकि मेरे जीजाजी बाहर हैं। दिल्ली आई थीं वो तो उस हिसाब से उन्होंने टिकट पोस्टपोन कर दीं। मुझे पता था कि कैसे भी कुछ भी हो जाए मैं हूं मेरी बहन है। बाकी सब सही है।
गुरुचरण सिंह ने उन दिनों के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने रेलवे स्टेशन पर कई रातें बिताईं। मैं एक ही टीशर्ट पहनता था। दो दिनों के बाद उसे धोता था और वापस से पहन लेता था। कई बार टीशर्ट गीली भी होती थी मगर तब मेरे पास कोई ऑप्शन ही नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications