शैलेश लोढ़ा के बाद 'तारक मेहता' की ये बड़ी एक्ट्रेस छोड़ सकती है शो, मिला बिग बॉस OTT से ऑफर

नई दिल्ली, 22 मई: कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि, शो के सबसे अहम किरदारों में से एक शैलेश लोढ़ा यानि की तारक मेहता शो छोड़ चुके हैं। अब इस शो की सबसे फेसम फीमेल एक्ट्रेस शो को छोड़ने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन दत्ता यानि बबिता जी शो को अलविदा कह सकती हैं। वे नए शो का हिस्सा बनने वाली हैं।

मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस ओटीटी' का बन सकती हैं हिस्सा

मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस ओटीटी' का बन सकती हैं हिस्सा

रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन दत्ता को 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। शो के लिए कंटेस्टेंट की खोज शुरू हो चुकी है। मुनमुन दत्ता 'बिग बॉस ओटीटी' में हिस्सा लेंगी कि नहीं इसके बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन अगर ऐसा होता है तो निश्चित रूप से मेकर्स और फैन्स निराश होंगे। बता दें कि इससे पहले भी कई बार मुनमुन के शो छोड़ने की खबरें आती रही हैं। हर बार उनकी ओर से इसे लेकर इनकार किया गया है।

मुनमुन दत्ता आज घर-घर में फेमस हो चुकी हैं

मुनमुन दत्ता आज घर-घर में फेमस हो चुकी हैं

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बदौलत मुनमुन दत्ता आज घर-घर में फेमस हो चुकी हैं। लोग उन्हें मुनमुन दत्ता कम बल्कि बबीता जी के नाम से ज्यादा जानते हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी की हर अदा पर शो से प्रमुख किरदार जेठालाल फिदा रहते हैं। अगर मुनमुन बिग बॉस ओटीटी शो का हिस्सा बनती हैं तो यकीनन जनता का भी खूब मनोरंजन होने वाला है। लोगों के उनका नया साइड देखने को मिलेगा।

पहले भी बिग बॉस का रह चुकी हैं हिस्सा

पहले भी बिग बॉस का रह चुकी हैं हिस्सा

पिछले बिग बॉस सीजन में मुनमुन को टिकट टू फिनाले कार्यों के लिए वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल सिंह के साथ बिग बॉस 15 में एक चैलेंजर के तौर पर भी भेजा गया था। शो में अपनी एंट्री को लेकर मुनमुन में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी। अब अगर वे खुद में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करती हैं तो दर्शकों को शानदार मनोरंजन देखने मिल सकता है।

 तारक मेहता शो ने मुनमुन को दिया नया मुकाम

तारक मेहता शो ने मुनमुन को दिया नया मुकाम

34 साल की मुनमुन दत्ता ने साल 2004 में उन्होंने जीटीवी पर आने वाले सीरियल 'हम सब बाराती' से डेब्यू किया। फिल्मों की बात करें तो मुनमुन दत्ता की पहली फिल्म कमल हासन के साथ 'मुंबई एक्सप्रेस' (2005) थी। इसके अलावा वो साल 2006 में 'हॉलीडे' में नजर आई थीं। हालांकि उन्हें लोकप्रियता तारक मेहता शो से ही मिली। साल 2008 में मुनमुन का अफेयर अरमान कोहली के साथ शुरू हुआ और कुछ ही दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उनके ब्रेकअप का कारण अरमान का गुस्सैल और आक्रामक स्वभाव बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+