Taapsee Pannu का कब शादी करने का है प्लान? फैन के सवाल पूछने पर एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं अभी प्रेग्नेंट..'
तापसी पन्नू काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। अब लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ चिटचैट किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने शादी के सवाल पर मजेदार जवाब दिया।
Taapsee Pannu Wedding Plans: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू लंबे समय से सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं हैं। अब इस लंबे ब्रेक के बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा। इस दौरान फैंस ने एक्ट्रेस से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछे। जिसका तमन्ना ने बड़े ही मजेदार तरीके से जवाब दिया।
कब शादी करेंगी तापसी पन्नू?
सोमवार को तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम पर सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने उनके वेडिंग प्लान्स को लेकर सवाल किया। फैन ने एक्ट्रेस से पूछा- 'आप शादी कब करेंगी?' इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं अभी प्रेग्नेंट नहीं हूं इसलिए मुझे अभी शादी करने की कोई जल्दी तो नहीं है।' ये कहने के बाद एक्ट्रेस अपनी हंसी नहीं रोक पाई। बता दें कि, तापसी पन्नू इस वक्त बैडमैंटन प्लेयर टर्न कोच मैथियास बो के साथ रिलेशनशिप में हैं।

सोशल मीडिया से तापसी ने क्यों बनाई दूरी?
इसके अलावा तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह का भी खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा कि वह शुरू में लोगों से बातचीत करने के लिए इस मंच से जुड़ी थीं लेकिन अब इस पर काफी नेगेटिव माहौल हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि लोग सिर्फ दूसरों को नीचे गिराना चाहते हैं जो उन्हें पसंद नहीं है और इसलिए वह अपने प्रशंसकों से मिलने का रास्ता कहीं और ढूंढ लेंगी।
तापसी का वर्कफ्रंट
तापसी पन्नू यह भी बताया कि वह आने वाले दिनों में शाहरुख खान की फिल्म डंकी का हिस्सा होंगी। तमिल फिल्म 'एलियन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह फिल्म में एलियन के किरदार में नहीं होंगी। इसके अलावा तापसी पन्नू के पास और भी कई फिल्में पाइपलाइन पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications