टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की बहन तिशा की 'मौत' का खुला राज, मां ने सरेआम बताया सच

Tishaa Kumar Not Die Due to Cancer: बॉलीवुड के फेमस एक्टर कृष्ण कुमार की 20 साल की बेटी तिशा कुमार की कुछ दिनों पहले ही मौत हो गई थी। बेटी की मौत के बाद पैरेंट्स बुरी तरह से टूट गए थे और अब बेटी तिशा की मौत के कारण को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

तिशा की मौत को लेकर मां का चौंकाने वाला दावा
आपको बता दें कि टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की कजिन तिशा की मां ने दावा किया है कि उनकी मौत कैंसर से नहीं बल्कि डॉक्टरों के गलत इलाज के कारण हुई है। तिशा कुमार की मां तान्या सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात का दावा किया है। उनके इस खुलासे से हर कोई हैरान हो गया है।

tishaa kumar

'कैंसर की वजह से नहीं गई जान'
तिशा कुमार की मां तान्या सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एपोस्ट शेयर करते हुए दावा किया है कि तिशा कुमार को मेडिकल लापरवाही के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है। दिवंगत तिशा कुमार की मां तान्या की मानें तो उनकी बेटी को कैंसर नहीं था लेकिन इसके बावजूद उन्हें कैंसर होने की बात बताई गई थी। हालांकि सच्चाई कुछ और ही थी।

'तिशा के ब्लड टेस्ट के बाद कैंसर का पता चला था'
तान्या कुमार के अनुसार उन्हें बेटी तिशा के ब्लड टेस्ट करवाने के बाद बताया गया था कि तिशा को कैंसर है। तान्या की मानें तो इसमें पूरी तरह से डॉक्टरों की लापरवाही और गलत इलाज था जिसकी वजह से उन्होंने अपनी 20 साल की बेटी को खोना पड़ा।

'किसी और के बुरे कर्मों की वजह से चली गई जान'
तान्या सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बेटी की मौत के सही कारणों के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है- कई लोग मुझसे ये पूछ रहे हैं कि क्या हुआ, तिशा की जान आखिर कैसे गई। तो मैं आपको बताना चाहती हूं, जब एक मासूम और निर्दोष जान किसी और के बुरे कर्मों की वजह से चली जाती है तो कितना दुख होता है। लेकिन आखिरकार कोई भी अपने कर्मों के नतीजों से बच नहीं सकता।

'15 साल की उम्र में लिए गए वैक्सीन का साइड इफेक्ट'
तान्या कुमार ने लिखा है- सच ये है कि मेरी बेटी को कैंसर नहीं था। उसे 15 साल की उम्र में एक वैक्सीनेशन मिली थी, जो उसकी बॉडी में ऑटोइम्यून स्थिति का कारण बनी, जिसका गलत तरीके से इलाज किया गया था और आखिरकार हमने अपनी प्यारी बेटी को खो दिया।

अतुल परचुरे की गलत ट्रीटमेंट से हुई मौत
आपको बता दें कि अक्टूबर 2024 में मशहूर कॉमेडियन और एक्टर अतुल परचुरे का निधन भी इन्हीं कारणों की वजह से हुआ था। कैंसर के ट्रीटमेंट के दौरान अतुल की बॉडी में गलत इलाज के कुछ ऐसी स्थिति पैदा हो गई जिससे उनकी जान चली गई। ऐसे में गलत इलाज के कारण 57 साल के अतुल परचुरे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+