'हिन्दू-मुस्लिम भाई बहन हो सकते हैं', स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद ने 'भाई' कहने पर ट्रोलर्स को दिया जवाब

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने कोर्ट में शादी रचा ली है। अब एक्ट्रेस का एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने भहाद को भाई कहा था। अब फहाद अहमद ने ट्रोलर्स को इसका जवाब दिया है।

Fahad Ahmad Hits Back To Trollers: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से गुपचुप कोर्ट में शादी रचा ली है। दोनों की शादी को लेकर जहां एक तरफ फैंस काफी हैरान हैं तो वहीं मुस्लिम राजनेता से इस तरह कोर्ट में जाकर शादी करने पर फैंस उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच स्वरा का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने पति फहद को भाई कहा था।

पति फहद को भाई कहने पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर

पति फहद को भाई कहने पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर

दरअसल, 2 फरवरी 2023 को ट्विटर पर स्वरा और फहाद के बीच कोई मजाक हुआ। उस दिन फहाद का जन्मदिन था ऐसे में एक्ट्रेस ने फहाद को मस्तीभरे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे फहाद मियां! भाई का आत्मविश्वास बरकरार रहे, फहद अहमद खुश रहो, सेटल हो जाओ.. तुम बूढ़े हो रहे हो, अब शादी करो! तुम्हारा बर्थडे और साल, शानदार रहे दोस्त।'

पति फहाद ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

पति फहाद ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

इसके बाद इस जोड़े ने 16 फरवरी को अपनी शादी रजिस्टर की और इस खास मौके को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों शामिल किया। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं शादी के बाद स्वरा के भाई वाला ट्वीट खूब चर्चा में हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि बहन ने भाई से शादी कर ली। इन सब के बीच उनके पति फहाद अहमद ने ऐसे ही एक ट्रोल का जवाब दिया है।

'हिन्दू-मुस्लिम भाई बहन हो सकते हैं'

फहाद अहमद ने सभी ट्रोलर्स का जवाब देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'संघियों ने यह तो माना कि हिन्दू-मुस्लिम भाई बहन हो सकते हैं। बस यह और मान लो पति पत्नी मजाक़ भी कर सकते है"। अब फहाद अहमद का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस को फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल

एक्ट्रेस को फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल

दरअसल, स्वरा भास्कर का भाई वाला ट्वीट देख फैंस इसलिए भी हैरान थे क्योंकि उनका कहना था कि, जब दोनों एक दूसरे को भाई-बहन कह रहे हैं तो शादी करने का क्या मतलब है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'भैय्या से सीधा सैयां,' जबकि दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'अरे तुम दोनो तो भाई बहन थे ना।' बता दें कि, स्वरा भास्कर के इस ट्वीट का फैंस जमकर मजाक उड़ाया। खैर अब फहाद अहमद ने अपने जवाब से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर दी शादी की जानकारी

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर दी शादी की जानकारी

स्वरा भास्कर ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन्होंने दुल्हन के जोड़े में पति फहाद के साथ पोस्ट शेयर कर लिखा, 'कभी-कभी आप दूर-दूर तक किसी ऐसी चीज की तलाश करते हैं, जो आपके बिल्कुल बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक-दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद...'।

Recommended Video

    Swara Bhaskar ने ही नहीं इन Political leaders ने भी की है Interfaith Marriages | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+