वजन की वजह से स्वरा भास्कर को नहीं मिल रहा काम, एक्ट्रेस ने मीडिया हाउस की लगाई लताड़, कहा-'बच्चे का जन्म...'
Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले साल 2023 में एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया था। लेकिन प्रेग्नेंसी की वजह से उनका अचानक वजन बढ़ गया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने एक मीडिया हाउस की जमकर लताड़ लगाई जिसमें ऐसा लिखा था कि वजन बढ़ने के कारण स्वरा को अब काम नहीं मिल रहा है। स्वरा ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया और एक लंबा नोट चौड़ा नोट लिखा।

स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "इस अखबार को लगता है कि खबर में ये दिखाया जाना चाहिए कि एक मां जिसने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है उसका वजन बढ़ गया है। क्या इन्हें कोई बच्चे के जन्म की फिजियोलॉजी समझा सकता है।"
इतना ही नहीं स्वरा भास्कर का यहीं पर गुस्सा शांत नहीं हुआ उन्होंने इसके बाद एक और पोस्ट साझा किया। एक्ट्रेस ने लिखा, "बाकी मीडिया चैनल चुनावी एग्जिट पोल..इतनी सीटें..अमुक प्रत्याशी और अगले प्रधानमंत्री इत्यादि पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन इनका ध्यान नवजात शिशु को जन्म देने वाली महिला का वजन बढ़ गया है इस पर है। स्लो क्लैप...इनकी बायोलॉजी के ज्ञान और कॉमन सेंस के बारे में तो क्या ही कहें।"
बता दें कि, स्वरा भास्कर ने साल 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी की थी। जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 23 सितंबर 2023 को उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम राबिया रखा। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना रखी है और अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications