स्वरा भास्कर रिसेप्शन में पाकिस्तानी लहंगा पहनने पर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'देश में लहंगे की कमी हो गई क्या'

स्वरा भास्कर के वेडिंग रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिसमें स्वरा की ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Swara Bhasker Pakistani Lehenga: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद से शादी की। महीनों पहले एक्ट्रेस ने अपनी शादी की जानकारी दी थी। लेकिन शादी के बाद उनके वेडिंग फंक्शन लगातार चल रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी विदाई की एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने माता-पिता से दूर होने पर रोती हुई दिखाई दीं। अब एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह अपने लहंगे की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

स्वरा भास्कर के वेडिंग रिसेप्शन की दी पार्टी

स्वरा भास्कर के वेडिंग रिसेप्शन की दी पार्टी

स्वरा भास्कर ने अपने वेडिंग रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस के परिवार वाले और उनके खास दोस्त शामिल हुए थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक पाकिस्तानी लहंगा पहना हुआ था और एक बड़ी नोज रिंग और माथा पट्टी से सबका ध्यान खींचा। एक्ट्रेस इस अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

वहीं स्वरा भास्कर के पति फहाद के लुक की बात करें तो उन्होंने सफेद शेरवानी पहनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने सफेद और सुनहरे दुपट्टे के साथ एक गोल्डन कलर का कुर्ता पहना था। तस्वीर में स्वरा भास्कर और फहाद एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पाकिस्तानी लहंगा पहनने पर हुईं ट्रोल

स्वरा भास्कर ने अपने वेडिंग रिसेप्शन की एक झलक अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। पोस्ट शेयर कर लिखा, "इस लहंगे को बेहद खूबसूरती से बनाया गया है। आप का बहुत-बहुत धन्यवाद की आपने इसे सरहद उस पार से मुझे भेजा है। इस खूबसूरत लहंगे को मेरे लिए बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद"। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एक्ट्रेस को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

स्वरा भास्कर के इस वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें देख नेटिजेन्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अपने देश में लहंगे की कमी हो गई क्या, जो आपने सरहद के पार से मंगवाया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब और क्या-क्या करने वाली हैं आप'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये फेमस होने के लिए क्या-क्या करती है'।

एक्ट्रेस ने ट्विटर पर दी थी शादी की जानकारी

एक्ट्रेस ने ट्विटर पर दी थी शादी की जानकारी

स्वरा भास्कर ने एक वीडियो के जरिए अपनी फहाद संग अपनी शादी की जानकारी दी थी। दरअसल, स्वरा ने बीते 16 जनवरी को समाजवादी पार्टी के यंग लीडर फहाद अहमद से गुपचुप शादी रचा ली थी। दोनों ने कानूनी तौर पर साधारण तरीके से शादी की। एक्ट्रेस ने जैसे ही ट्विटर पर फोटो शेयर कर शादी की जानकारी दी थी तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

Recommended Video

    Swara Bhaskar और Fahad Ahmad का Wedding Card क्यों हो रहा है Viral | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+