बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के बर्थडे पर सुजैन खान ने लिखी ये बात, एक्स पति ऋतिक रोशन ने कर दिया ऐसा कमेंट

Sussanne Khan and Arslan Goni: ऋतिक रोशन की एक्स पत्नी सुजैन खान ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को उनके बर्थडे पर बड़े ही अनोखे तरीके से विश किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अर्सलान के लिए बड़ा ही प्यारा पोस्ट लिखा है।

sussanne khan

Sussanne Khan and Arslan Goni: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान फिलहला अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ क्वीलिटी टाइम स्पेंड करने में बिजी चल रही हैं। अक्सर ही सुजैन खान और अर्सलान गोनी को साथ में कई जगहों पर देखा जाता है। ऋतिक रोशन से तलाक लेने के बाद से ही उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान मॉडल और प्रोड्यूसर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इस बार सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

सुजैन खान ने अर्सलान को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

सुजैन खान ने अर्सलान को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

आपको बता दें कि बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को उनके जन्मदिन पर बड़े ही शानदार तरीके से विश किया है। दरअसल सुजैन खान ने एक खूबसूरत-सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है और बॉयफ्रेंड अर्सलान के लिए एक प्यार-भरा कैप्शन भी लिखा है।

एक्स पति ऋतिक रोशन ने भी किया कमेंट

एक्स पति ऋतिक रोशन ने भी किया कमेंट

सुजैन के इस वीडियो पर उनके एक्स पति बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी हालिया गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी कमेंट किया है। हालांकि अर्सलान ने सभी लोगों के कमेंट्स पर जवाब दिया है लेकिन लोगों ने इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से सुजैन खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग जमकर सुजैन खान की आलोचना कर रहे हैं।

सुजैन ने अर्सलान के लिए लिखा प्यारा कैप्शन

अर्सलान गोनी ने आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर सुजैन खान ने अर्सलान के साथ आउटिंग और वेकेशन्स की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की हैं। इसके साथ ही सुजैन खान ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। अपनी फीलिंग्स बताते हुए सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर लिखा है- मेरे प्यार को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं जानती हूं तुम एक बहुत ज्यादा अविश्वसनीय इंसान हो।

सुजैन ने कहा- तुम मेरे प्यार की परिभाषा हो

सुजैन ने कहा- तुम मेरे प्यार की परिभाषा हो

सुजैन खान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है- तुम मुझे एक बेहतर इंसान बनाना चाहते हो, उन सब में जो मैं करती हूं। तुम मेरे प्यार की परिभाषा हो। अभी से लेकर अंत तक और उससे भी आगे हम इसे अपनी लाइफ बनाने जा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने अपने नाम का हैशटैग भी इस्तेमाल किया- #ArSu #19thDec2022 #wegoteachother #limitless

सुजैन खान के पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने किया कमेंट

सुजैन खान के पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने किया कमेंट

सुजैन खान के इस पोस्ट पर आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक ने जमकर कमेंट्स किए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, माहीप कपूर, नीलम कोठारी, संजय कपूर, संजय दत्त, सोनल चौहान ने अर्सलान गोनी जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही सुजैन खान के एक्स पति ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी अर्सलान गोनी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। दोनों ने सुजैन खान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए रेड हार्ट इमोजी भी सेंड किया है।

अर्सलान गोनी ने सुजैन को कही ये बात

आपको बता दें कि अर्सलान गोनी ने गर्लफ्रेंड सुजैन खान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- थैंक यू माय डार्लिंग लव। सुजैन के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक शख्स ने सुजैन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- आप दोनों निकाह कब कर रहे हैं, प्लीज मुझे इनवाइट जरूर किजिएगा।

लोग कर रहे हैं सुजैन खान को ट्रोल

लोग कर रहे हैं सुजैन खान को ट्रोल

लोग सुजैन खान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने सुजैन खान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- ऋतिक रोशन से 2 बच्चे करने के बाद आज ये आदमी इसके लिए अविश्वसनीय बन गया है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- कुछ समय पहले ऋतिक रोशन इनके लिए खास थे। अब ऋतिक के ही 400 करोड़ रुपए उड़ा रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- ऐसा इसने कभी ऋतिक के लिए भी फील किया था। हो सकता है कि भविष्य में ये किसी तीसरे के लिए भी बोले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+