Sussanne Khan ने ऋतिक की गर्लफ्रेंड को दिया ये निक नेम, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और सुजैन खान अपनी बॉन्डिंग को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उनकी इस क्यूट बॉन्डिंग की एक झलक सबा आजाद के इंस्टाग्राम पोस्ट पर देखने को मिली।
मुंबई, 30 मई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पहली बार दोनों एक डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे। तभी से फैंस के बीच ये अफवाह फैलनी शुरू हुई की दोनों रिलेशनशिप में हैं। खैर सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जिसमें ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ ने कमेंट कर सबा के साथ एक क्यूट बंधन साझा किया।

सबा ने शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि, सबा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच सबा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह शीशे के आगे पोज मार रही हैं। इसके अलावा उन्होंने एक ब्राउन कलर की ड्रेस कैरी की हुई है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये वीडियो किसी शूटिंग सेट की है। वीडियो में सुजैन ने कमेंट किया है।
सुजैन ने सबा को दिया क्यूट नेम
सुजैन ने वीडियो पर कमेंट कर सबा एक क्यूट नाम दिया और लिखा, वाओ सबू। इसके साथ ही उन्होंने कमेंट सेक्शन फायर इमोजी भी पोस्ट किया है। इस कमेंट से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। बता दें कि, सुजैन और सबा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट्स करती रहती हैं।
रिलेशनशिप को लेकर चर्चा
बात अगर सबा और ऋतिक रोशन के रिलेशनशिप की करें तो, हाल ही में दोनों करण जौहर की बर्थडे पार्टी पर एकसाथ पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों को एकसाथ देखने के बाद से फैंस अब इस अफवाह को सच मान रहे हैं कि दोनों वाकई एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications