क्या सुष्मिता सेन और भाई राजीव के बीच हुआ कोई झगड़ा? एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि, सुष्मिता ने अपने भाई राजीव को इंस्टाग्राम में अनफॉलो कर दिया है।
मुंबई, 17 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस ललित मोदी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ललित मोदी ने खुलासा किया था कि, वह एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। अब इस बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। क्या आप जानते हैं कि सुष्मिता सेन ने अपने भाई राजीव को इंस्टाग्राम में अनफॉलो कर दिया है। चलिए जानते हैं इसके पीछे आखिर क्या वजह है।

सुष्मिता सेन ने भाई राजीव को किया अनफॉलो
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर वैकेशन की तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी थी दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच अब खबर ये आ रही है कि, सुष्मिता सेन ने अपने भाई राजीव सेन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जिसका खुलासा एक्ट्रेस की भाभी चारू असोपा ने किया है।

भाभी चारू असोपा ने किया खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चारू असोपा ने राजीव सेन संग अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कईं खुलासे किए थे। इस दौरान उन्होंने राजीव से तलाक लेने की इच्छा जाहिर की थी। साथ ही उन्होंने सुष्मिता सेन की तारीफ कर कहा कि, 'मैंने अपनी ननद सुष्मिता दीदी से बहुत कुछ सीखा है, खासकर अकेले रहने के बावजूद उन्होंने अपनी दो बेटियों की कितनी अच्छी परवरिश की है'।

भाई को छोड़ इनको फॉलो करती हैं एक्ट्रेस
वहीं एक नजर सुष्मिता सेन के इंस्टाग्राम पर डालें तो उन्होंने भाई राजीव सेन संग कईं तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन, वह अपने भाई को फॉलो नहीं करती हैं। बल्कि अपनी भाभी चारू असोपा को फॉलो करती हैं। तो दूसरी तरफ राजीव सेन भी इंस्टाग्राम में बहन सुष्मिता सेन और पत्नी चारू असोपा को अनफॉलो कर चुके हैं। लेकिन वह ललित मोदी को फॉलो करते हैं। अब भाई-बहन के बीच आखिर दरार की क्या वजह है इस पर कुछ भी कहना मुश्किल है।

ललित मोदी ने किया था रिश्ते का खुलासा
बता दें कि, ललित मोदी ने गुरूवार यानी 14 जुलाई को ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। इन तस्वीरों में दोनों वैकेशन एन्जॉय करते हुए नजर आए। साथ ही दोनों का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला। इस पोस्ट को शेयर कर ललित मोदी ने लिखा, 'मैं ग्लोबल टूर से वापस लंदन आ गया हूं परिवार के साथ मैं मालदीव और सर्दीनिया गया था नई जिंदगी और नई शुरुआत को लेकर मैं बहुत खुश हूं सुष्मिता सेन और मुझे दोनों को शुभकामनाएं दें'। ललित मोदी और सुष्मिता सेन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। साथ ही दोनों जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी
हालांकि ललित मोदी के इस पोस्ट के बाद सुष्मिता सेन रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए इस रिश्ते से इंकार किया था। क्ट्रेस ने अपनी दोनों बेटियों संग फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा कि, 'मैं फिलहाल अपने हैप्पी प्लेस में हूं। मेरी शादी नहीं हुई है। कोई रिंग नहीं है। बस अपार प्यार है।' वहीं सुष्मिता सेन और ललित मोदी के इस रिलेशनशिप को लेकर जब इंडिया टूडे ने भाई राजीव सेन से बातचीत की तो उन्होंने था कि 'मुझे बहन के डेटिंग की खबरों के जानकर शॉक लगा है. मुझे भी इसके बारे में पता नहीं था'।












Click it and Unblock the Notifications