एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को निहारती रह गई सुष्मिता सेन, क्या फिर से दोनों आ रहे हैं एक दूसरे के करीब?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ इवेंट में पहुंची जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

Sushmita Sen

Sushmita Sen Ex Boyfriend Rohman Shawl: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को जब से हार्ट अटैक आया है तब से वह कई बार अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट हुईं। अब एक बार फिर दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसे देख लोगों ने यह सवाल करना शुरू कर दिया है कि क्या सुष्मिता सेन और रोहमन वापस रिलेशनशिप में आ गए हैं।

रोहमन शॉल संग इवेंट में पहुंची सुष्मिता सेन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी फिल्मों से ज्यादा लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक इवेंट में पहुंची। इस इवेंट की एक तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस बड़े ही प्यार से अपने रोहमन शॉल को निहारती हुई नजर आईं।

एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक फोटो
फोटो में एक दूसरे की आंखों में जिस तरह से सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल खोए हुए नजर आ रहे हैं। उसे देख फैंस ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों फिर से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन पर लिखा, 'रोहमन शॉल बहुत ही अच्छी तस्वीर है'। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने किस वाला इमोजी भी लगाया।

रोहमन शॉल ने लुटाया प्यार
वहीं सुष्मिता सेन की इस फोटो को रोहमन श़ॉल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिशेयर किया है। उन्होंने सुष्मिता सेन पर प्यार लुटाते हुए कैप्शन पर लिखा, 'मैं तुम्हारे पास ही हूं'। इसके साथ ही उन्होंने किस वाला इमोजी साझा किया। अब कपल की यह तस्वीर काफी चर्चा में हैं। फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है।

क्या है रोहमन और सुष्मिता का रिश्ता?
बता दें कि, साल 2021 में सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल संग ब्रेकअप कर लिया था। दोनों का रिलेशनशिप साल 2018 में शुरू हुआ था। इसके बाद साल 2022 में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर इस रिश्ते को ऑफिशियल किया। हालांकि एक्ट्रेस की ओर से इस पर कोई भी बयान सामने नहीं आया। अब हार्ट अटैक के बाद से सुष्मिता और रोहमन के बीच करीबी बढ़ती जा रही है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। सुष्मिता की दिल की सर्जरी के बाद रोहमन उनके साथ रहे और उनको गाइड करते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+