मिस यूनिवर्स बने सुष्मिता सेन को हुए 29 साल, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस की आंखों में आए आंसू

साल 1994 को 77 देशों की प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। एक्ट्रेस ने आज उन्ही यादों को ताजा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

Sushmita Sen

Sushmita Sen shares note: आज से ठीक 29 साल पहले यानी साल 1994 की 21 मई को सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। इसी दिन को याद करते हुए हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
सुष्मिता सेन ने पोस्ट पर एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने 29 साल पहले की अपनी एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ये तस्वीर बिल्कुल 29 साल पुरानी है, जिसे महान व्यक्ति और फोटोग्राफर #prabuddhadasgupta ने शूट किया है।

एक्ट्रेस ने अपने जीत के पलों को याद किया और भावुक हो गईं। उन्होंने लिखा कि मेरी मातृभूमि के लिए प्रतिनिधित्व करने और जीतने का सौभाग्य इतना गहरा सम्मान है, ये मुझे आज भी खुशी के आंसू बहाता है। 29 साल बाद।

1994 में एक्ट्रेस ने जीता टाइटल
बताते चलें कि साल 1994 को सुष्मिता सेन ने इतिहास रचते हुए मिस यूनिवर्स का टाइटल जीता था। 42 वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 77 देशों की प्रतियोगी महिलाएं शामिल हुई थीं। लेकिन इन सभी प्रतियोगियों में सुष्मिता सेन ने ये ताज अपने नाम किया।

ललित मोदी संग जुड़ा नाम
बताते चलें कि सुष्मिता सेन अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जमकर सुर्खियों में रही थीं। ललित मोदी संग अपने अफेयर की चर्चा को लेकर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया था। ललित मोदी और सुष्मिता सेन की साथ में तस्वीरेैं जमकर वायरल हुई थीं, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरों ने जमकर तूल पकड़ा था। हालांकि सुष्मिता सेन की ओर से कभी भी इन खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया।

Recommended Video

    Sushmita Sen करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन, जानकर उड़ जाएंगे होश | वनइंडिया हिंदी| *Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+