ब्रेकअप के बाद रिश्ते को लेकर Sushmita Sen ने कहा- Respect के बिना प्यार नहीं टिकता है
मुंबई। अपने जीवन को हर प्लेटफॉर्म पर बेबाकी से रखने के लिए सुष्मिता सेन जानी जाती हैं। हाल ही में रोहमन शॉल के साथ हुए ब्रेकअप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं । सुष्मिता ने एक पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी। सुष्मिता अक्सर इंस्टाग्राम पर लाइव करती रहती हैं और दर्शकों के सवालों का जवाब देती रहती हैं।

रिश्ते में सम्मान को लेकर कही ये बात
इसी क्रम में सुष्मिता ने गुरुवार को लाइव सेशन किया, जिसमें उनकी दोनों बेटियां रेने और अलीशा भी थीं। इस दौरान एक फैंस के सवाल का जवाब देते हुए सुष्मिता ने कहा कि वो सम्मान को प्यार के ऊपर रखती हैं।
Instagram पर किया लाइव सेशन
करीब आधे घंटे के लाइव सेशन में एक फैन ने सुष्मिता से पूछा कि उनके लिए सम्मान का मतलब क्या है। सुष्मिता ने कहा कि सम्मान का मतलब मेरे लिए सबकुछ है। मैंने हमेशा उसे प्यार के ऊपर रखा है।

सुष्मिता ने कहा- प्यार गहराई से महसूस करने वाली चीज
उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि प्यार एक ऐसी चीज है, जिसे आप पूरी गहराई से महसूस करते हैं और आप उसमें पड़ जाते हैं। यह किताबों और फिल्मों का बिजनेस हैं जो बहुत अवास्तविक प्यार की यात्रा पर ले जाती है, जहां कोई जिम्मेदारी और समस्या नहीं है।

सुष्मिता ने कहा- सम्मान के बिना प्यार फीका पड़ जाता है
सेशन के दौरान फैन्स ने सुष्मिता से पूछा था कि उनकी नज़र में 'रेस्पेक्ट' यानी 'सम्मान' के क्या मायने हैं? इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी नज़र में सम्मान सर्वोपरि है और इसके बिना प्यार भी फीका पड़ जाता है।

कहा- जहां सम्मान नहीं वहां प्यार नहीं टिकता है
सुष्मिता ने आगे कहा कि जहां सम्मान नहीं वहां प्यार भी नहीं टिकता, प्यार आता और जाता है क्योंकि यह तात्कालिक होता है लेकिन जहां सम्मान नहीं वहां प्यार भी नहीं ठहर पाता है।












Click it and Unblock the Notifications