'मैं शादी कर लूंगी' 48 साल की सुष्मिता सेन बनेंगी दुल्हन? एक्स बॉयफ्रेंड संग दोस्ती पर कही ऐसी बात

Sushmita Sen Wedding Plans: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। जब से बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल उनकी जिंदगी में वापस आए हैं तो आए दिन दोों के रिश्ते को लेकर तमाम खबरें सामने आती हैं। दोनों को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर खुलकर बात की।

सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी के प्लान और एक्स बॉयफ्रेंड दोस्ती पर काफी कुछ कहा। हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि, 'अपने एक्स के साथ दोस्ती रखी जा सकती है लेकिन ये काफी ज्यादा कंफ्यूज कर देती है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने एक्स के साथ दोस्ती तो रखते हैं लेकिन ये नहीं जानते कि कहां तक सीमा बनाकर रखनी है।'

Sushmita Sen

सुष्मिता सेन ने आगे कहा कि, अपने एक्स के साथ दोस्ती करना संभव है और इसमें कुछ गलत नहीं हैं क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा किया है और मैं खुद को ब्लेस्ट मानती हूं। जब सुष्मिता से पूछा गया कि वह दिल टूटने और ब्रेकअप से कैसे निपटती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि, मेरी जिंदगी निश्चित रूप से एक खुली किताब रही है क्योंकि मैंने इसे बहुत ईमानदारी से और कभी-कभी निडर होकर जीया है। आप जो भी निर्णय लेते हैं, चाहे वे आपको चोट पहुँचाएँ, चाहे आपके साथ धोखा हो, या चाहे आप गलती पर हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप उससे कुछ सीखते हो और फिर आगे बढ़ते हो।'

सुष्मिता सेन ने आगे अपनी शादी के प्लान पर खुलकर बात की और कहा कि, 'अगर मुझे वो शख्स सही लगता है और मेरे मुताबिक उससे सारे गुण मिलते हैं तो निश्चित तौर मैं शादी जरूर करूंगी। लेकिन इसके सही समय को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।' अब एक्ट्रेस इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहमन शॉल से शादी करने का मन बना रही हैं।

बता दें कि, सुष्मिता सेन का नाम कई बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। जिसमें ललित मोदी, रणदीप हुड्डा और विक्रम भट्ट शामिल हैं। इसके बाद उनकी लाइफ में रोहमन शॉल आए जिससे उनका साल 2021 में ब्रेकअप हो गया था। लेकिन बीते कुछ वक्त से दोनों एकसाथ स्पॉट होते हैं। दोनों हर इवेंट में भी साथ नजर आते हैं। हालांकि इस रिश्ते को लेकर अब तक एक्ट्रेस की तरफ से बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+