सुष्मिता ने बताई वो बात- जिससे उनके दो मैनेजर्स को लगा 'पगला गई है ये लड़की', दोनों छोड़कर चले गए

मुंबई, 24 फरवरी: सुष्मिता सेन हिन्दी सिनेमा की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही आयटम नंबर भी किए हैं। ये आयटम नंबर उन्होंने तब किए जब उनका करियर ठीक-ठीक चल रहा था। खास बात ये है कि उनके सलाहकार उनको ऐसा ना करने को कह रहे थे। सुष्मिता ने बताया है कि उनके दो मैनेजर तो उनको आयटम नंबर की वजह से छोड़कर चले गए थे।

 मैं अपने आयटम नंबर से बहुत खुश

मैं अपने आयटम नंबर से बहुत खुश

सुष्मिता सेन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने जो 'आइटम नंबर' किए हैं, उन पर वो गर्व महसूस करती हैं। सुष्मिता ने कहा, पहले कोई लीड एक्टर अगर फिल्मों में आइटम नंबर करे तो उसे काफी अजीब निगाहों से देखा जाता था। लोग उसके फैसले पर सवाल करते थे लेकिन उनको कभी इन गानों का हिस्सा बनने में दिक्कत नहीं थी। उन्होंने खुशी-खुशी ये आयटम नंबर किए।

दो मैंनेजर तो मुझे 'पागल' समझ छोड़ गए

दो मैंनेजर तो मुझे 'पागल' समझ छोड़ गए

सुष्मिता का कहना है कि जब उन्होंने आइटम नंबर करने का फैसला लिया तो उनके पास दो मैनेजर थे। दोनों इस फैसले से इतने खफा थे कि दोनों ने मुझे छोड़ दिया। उनको मेरे बारे में लगने लगा था कि मैं पागल हूं जो मैं एक आइटम सॉन्ग करने के लिए हां कह रही है। उन्होंने कहा कि उन दिनों अगर कोई एक्टर आपने अपने मैनेजर को बताए बिना फैसला ले लेता था वो उनको काफी बुरा लगता था।

सुष्मिता ने किए हैं कई आयटम नंबर

सुष्मिता ने किए हैं कई आयटम नंबर

सुष्मिता ने किए हैं कई आयटम नंबर

सुष्मिता सेन ने अपने फिल्म करियर में कई आइटम नंबरों में काम किया है। जो बहुत पसंद भी किए हैं। इसमें मैं कुड़ी अंजनी हूं (ज़ोर), महबूब मेरे (फिजा), दिलबर दिलबर (सिर्फ तुम), शकलाका बेबी (नायक) और शकीरा (नॉ प्रॉब्लम)। ये सभी गाने आज भी सुने जाते हैं और बहुत हिट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+