ललित मोदी संग अफेयर की चर्चा पर आखिरकार सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का असली सच
सुष्मिता सेना ने ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी है।
मुंबई, 15 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिसकी जानकारी खुद ललित मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी थी। इस चौंकाने वाली खबर के बाद से सोशल मीडिया पर तमाम तरह की चर्चा हो रही थी। इस बीच अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने रिलेशनशिप का का असली सच बताया है।

ललित मोदी संग रिलेशनशिप पर सुष्मिता ने तोड़ी चुप्पी
आईपीएल के फाउंडर और बिजनेसमैन ललित मोदी ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने गुप-चुप रिलेशनशिप का ऐलान किया था। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ फोटो शेयर कर उन्हें अपना बेटर हाफ बताया। तस्वीर में सुष्मिता सेन रिंग पहने हुए नजर आई। जिसके बाद से माना जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है। अब इस ओपन रिलेशनशिप पर सुष्मिता सेन ने चुप्पी तोड़ी है।
Recommended Video
सुष्मिता ने बताया रिलेशन का सच
सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, मैं खुश हूं, ‘ना शादीशुदा और ना ही कोई रिंग', बिना शर्त के चारों तरफ प्यार है, मेरी खुशी में हमेशा साझा करने के लिए धन्यवाद और उन लोगों के लिए जो वैसे भी #NOYB नहीं करते हैं !!! मैं तुम लोगों से प्यार करती हूँ!!! #duggadugga #yourstruly. सुष्मिता सेन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ललित मोदी ने सुष्मिता को बताया बेटर हाफ
ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की थी। उन्होंने 14 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को अपना बेटर हाफ बताया। ललित मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘परिवार के साथ मालदीव और सार्डनिया के ग्लोबल टूर कर अभी लंदन वापस लौट रहा हूं। वहीं सुष्मिना सेन का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन एक नई शुरूआत, एक नया जीवन आखिरकार'।
ललित मोदी ने ऑफिशियल किया रिलेशनशिप
ललित मोदी ने इसके अलावा दूसरे ट्वीट में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। उन्होंने साफ किया कि वह सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। ललित मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘अभी शादी नहीं हुई सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं वो भी एक दिन ऐसा ही होगा'। ललित मोदी के ये दोनों ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। साथ ही नेटिजेन्स दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

बॉयफ्रेंड रोहमन का रिलेशनशिप पर रिएक्शन
ललित मोदी के ट्वीट के बाद सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन का भी रिएक्शन सामने आया था। उन्होंने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'उनके लिए खुश रहिए ना। प्यार बहुत सुंदर है। मुझे केवल इतना पता है कि अगर उन्होंने किसी को चुना है तो वह उनके लायक होगा।' बता दें कि, सुष्मिता सेन रोहमन के साथ रिलेशनशिप में थीं जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया था।

3 साल रिलेशनशिप में रहे रोहमन-सुष्मिता
सुष्मिता सेन बॉयफ्रेंड रोहमन को साल 2018 से डेट कर रही थीं। सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीर साझा करते हुए पहली बार सुष्मिता सेन ने अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। लेकिन, दोनों के बीच हुए मनमुटाव के चलते दोनों ने साल 2021 में अलग होने का फैसला किया। सुष्मिता सेन ने 23 दिसंबर 2021 को अपने ब्रेकअप की जानकारी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications